
Ajay Rai ने राफेल का उड़ाया मजाक!, Nishikant Dubey ने सोशल मीडिया एक्स पर दिया जवाब
Lucknow Desk: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। भारत इस हमले के बाद से लगातार पाकिस्तान पर एक्शन लेते हुए पाकिस्तानी नागरिकों को उनके वतन वापस भेज रहा है। इसके अलावा भारत में पाकिस्तानी एक्टर- एक्ट्रेस और अधिकारियों के सोशल मीडिया अकांट बैन कर दिया गया है। इसी बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष Ajay Rai ने राफेल को लेकर बयान दिया है। जिसके बाद से Ajay Rai की जमकर अलोचना की जा रही है।
दरअसल, बीते रविवार को कांग्रेस नेता Ajay Rai ने एक 'खिलौना विमान' दिखाया, जिस पर राफेल लिखा हुआ है और उसमें नींबू-मिर्च लटकी हुई है। इस दौरान अजय राय ने कहा, "देश में आतंकवादी गतिविधियां बढ़ गई हैं और इससे पूरा देश परेशान है। पहलगाम आतंकी हमले में हमारे नौजवानों की जान चली गई, लेकिन ये सरकार बहुत बातें करती है, कहती है कि आतंकवादियों को मिट्टी में मिला देंगे। आज आप राफेल लेकर आए हैं लेकिन उसे नींबू-मिर्च बांधकर खड़ा किया है। राफेल आतंकवादियों और उनके समर्थकों के खिलाफ कब कार्रवाई करेंगे?
Ajay Rai ने कहा कि ये राफेल में नीबू-मिर्ची मैंने नहीं बांधा है। नीबू- मिर्ची बांध कर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खड़ा किया है। बड़ी-बड़ी बात करने वाली मोदी सरकार जो कहती है कि हम आतंकियों को मिटा मिला देंगे। मगर अभी तक आतंकियों का सफाया नहीं हुए, ये कब होगा? उन्होंने आगे कहा कि पूरा देश जानना चाहता है कि आतंकियों को बढ़ावा देने वाला का सफाया कब होगा? यह समय राफेल में नीबू-मिर्ची बांधकर खड़ा करने नहीं, ब्लकि इसका प्रयोग करने चाहिए।
Nishikant Dubey का Ajay Rai को करारा पलटवार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष Ajay Rai के इस विवादित बयान से यूपी ही नहीं बल्कि पूरे देश में सियासत तेज हो गई है। उनके बयान पर सियासी पलटवार आने शुरू हो गई है। इसी बीच बीजेपी, कांग्रेस पर हमलावार है और Ajay Rai पर सेना का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया है। इसे साथ ही कांग्रेस की देशविरोधी मानसिकता का हिस्सा बताया है। इस बयान पर बीजेपी सांसद Nishikant Dubey ने करारा पलटवार किया है।
Nishikant Dubey ने Ajay Rai के उस फोटो को शेयर किया है जिसमें वो एक 'खिलौना विमान' दिखाया है, जिस पर राफेल लिखा हुआ है और उस पर नीबू मिर्ची लटका दी है। इस फोटो को Nishikant Dubey ने सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा है- पाकिस्तान के समाचार पत्र,चैनल में सुर्ख़ियां बटोर रहे पाकिस्तानी परस्त कांग्रेस पार्टी के उत्तरप्रदेश अध्यक्ष अजय राय को देखिए, तथा कांग्रेस पार्टी के मोदी विरोध में सेना के मनोबल को तोड़ने की साजिश को समझिए।
यह भी पढ़ें:- Maulana Arshad Madani का विवादित बयान, बीजेपी मंत्री Syed Shahnawaz Hussain ने दिया जवाब