
BJP के Gujarat Model पर Akhilesh Yadav का हमला, साथ देने आए Arvind Kejriwal
Lucknow Desk: गुजरात विधानसभा चुनाव में अभी लंबा वक्त है, लेकिन चुनाव से पहले ही राज्य में विपक्षी दलों ने सियासी माहौल बनाना शुरू कर दिया है। दरअसल, पिछले दिनों कांग्रेस ने अहमदाबाद में पार्टी का अधिवेशन आयोजित किया। वहीं अब विपक्षी दलों ने BJP के गुजरात मॉडल को निशाना बनाया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने गुजरात मॉडल पर सवाल उठाए हैं, तो वहीं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal भी साथ कूद पड़े हैं।
Akhilesh Yadav ने एक रिपोर्ट को आधार बनाते हुए गुजरात मॉडल पर सवाल उठाया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा - 'गुजरात मॉडल ही फेल हो गया। गुजरात में 157 स्कूलों में 10वीं की बोर्ड परीक्षा में एक भी छात्र पास नहीं हुआ।' वहीं अखिलेश यादव ने गुजरात के लिए अभी से नारा दे दिया है और कहा- 'भाजपा हटाएंगे, भविष्य बचाएंगे'।
Akhilesh Yadav के समर्थन में आए Arvind Kejriwal
वहीं Akhilesh Yadav को इस पोस्ट पर आप के मुखिया Arvind Kejriwal का समर्थन मिला है। Kejriwal ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी पर शिक्षा को बर्बाद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- 'ये गुजरात मॉडल है। ये बीजेपी मॉडल है जो ये पूरे देश में लागू करना चाहते हैं। ये डबल इंजन मॉडल है। पूरे देश को ये अनपढ़ रखना चाहते हैं। आप मुझे एक राज्य बता दीजिए जहां इनकी सरकार हो और इन्होंने वहां शिक्षा का कबाड़ा ना किया हो। इसी मॉडल के तहत अब ये दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को भी ध्वस्त करने में लगे हैं।'
गुजरात चुनाव से पहले चुनावी माहौल
बता दें, गुजरात में विधानसभा चुनाव 2027 में होने हैं, लेकिन राजनीतिक पार्टियों ने अभी से राज्य में चुनावी माहौल बनाना शुरू कर दिया है। राज्य में दशकों से कांग्रेस की सत्ता नहीं आई है। जिसकी वजह से आगामी चुनाव से पहले कांग्रेस राज्य की सत्ता में आने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रही है। हाल ही में कांग्रेस ने अहमदाबाद में दो दिवसीय पार्टी अधिवेशन आयोजित किया था। इस अधिवेशन का उद्देश्य पार्टी को फिर से जमीनी स्तर से उठाना है, ताकि आगामी चुनाव में कांगेस चुनावी मैदान में अपना दमखम दिखा सके। दिलचस्प यह है कि 64 साल के बाद कांग्रेस का गुजरात में अधिवेशन आयोजित हुआ।