Breaking News:
NCR

NCR : पानी का कहर, दिल्ली के लिए जारी हुआ अलर्ट !

Lucknow Desk: भारी बारिश लगातार हो रही हैं। खासकर मैदानी इलाकों में भारी बारिश हो रही हैं। वहीं दिल्ली-एनसीआर इन दिनों मौसम की दोहरी मार झेल रहा है। एक तरफ जमकर बारिश हो रही है तो दूसरी तरफ यमुना का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात हैं। वहीं दिल्ली पर बाढ़ का खतरा भी मंडरा रहा है। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 2 मीटर ऊपर पहुंच गया है। बाढ़ के कारण पंजाब का हाल भी बेहाल है। आज सुबह से ही बारिश ने पूरी दिल्ली में हलचल मचा दी हैं। चोरों तरफ आना - जाना मुश्किल हो गया हैं। यमुना के आसपास के निचले इलाकों में पानी भर गया है. जिसकी वजह से हाहाकार मचा हुआ है। वहीं बीते दिन की बात करें तो कल भी खूब बारिश हुई हैं। हालांकि कुछ ही देर में बंद भी हो गई। MD के अनुमान के मुताबिक दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों को 7 सितंबर तक बारिश से राहत नहीं मिलेगी। बारिश का ये दौर लगातार जारी रहेगा। हालांकि इसके बाद मौसम साफ हो सकता है। बुधवार को मौसम विभाग ने दिल्ली के कई इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया था, जो कि बाद में ऑरेंज अलर्ट में बदल गया। 4 सितंबर को भी बारिश का दौर जारी रहेगा।


 


Comment As:

Comment (0)