Breaking News:
CM Mamata Banerjee

Murshidabad में हुई हिंसा के बाद CM Mamta Banerjee का बयान, बंगाल में वक्फ कानून नहीं होगी लागू

Lucknow Desk: बीते दिन पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई थी। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की और आग लगा दी थी। वहीं पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। जिसके बाद से क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। इसी बीच CCM Mamta Banerjee ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में वक्फ (संशोधन) अधिनियम लागू नहीं होगा।

बंगाल में कोई फूट डालो और राज करो नहीं होगा: CM Mamta Banerjee

दरअसल, कोलकाता में नवकार महामंत्र दिवसजैन कार्यक्रम में CM Mamta Banerjee पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों से कहना चाहती हूं कि मुझे पता है कि आप वक्फ मामले से दुखी हैं, लेकिन विश्वास रखें कि बंगाल में कोई फूट डालो और राज करो नहीं होगा। बंगाल का संदेश जियो और जीने दो का होगा।

वहीं CM Mamta Banerjee ने बंगाल की सुरक्षा पर बात करते हुए कहा कि बंगाल में रहने वालों को सुरक्षा देना हमारा काम है। मैं आप सभी से अपील करती हूं कि अगर कोई आपको राजनीतिक रूप से इकट्ठा होने के लिए उकसाता है, तो कृपया ऐसा न करें।

CM ने कहा कि आपकी संपत्ति की हम रक्षा करेंगे। अगर हम साथ रहेंगे, तो हम दुनिया जीत सकते हैं। बंगाल में कोई भी अगल करने का नियम नहीं है। सभी को ये मैसेज दीजिए कि हम एकसाथ हैं और यही मैसेज सभी को देना है।

हम एकजुट रहेंगे तो देश तरक्की करेगा: CM Mamta Banerjee

CM Mamata Banerjee ने कहा कि हमारा उद्देश्य जोड़ना है, न कि बांटना। जब हम एकजुट रहेंगे, तो देश तरक्की करेगा। कुछ लोग बंगाल को बदनाम कर रहे हैं, कि मैं राज्य में हिंदू धर्म को संरक्षण नहीं देती। फिर सबको संरक्षण कौन देता है? मुझे बंगाल के अल्पसंख्यकों को श्रेय देना चाहिए, जो राज्य में हिंदू त्योहार भी मनाते हैं।

वक्फ कानून नहीं होगा लागू: CM Mamta Banerjee

वहीं CM Mamta Banerjee ने वक्फ कानून का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में वक्फ कानून लागू नहीं किया जाएगा। अल्पसंख्यक लोगों और उनकी संपत्ति की रक्षा हम करेंगे। मैं जानती हूं कि वक्फ अधिनियम के लागू होने से आप दुखी हैं। भरोसा रखें, बंगाल में ऐसा कुछ नहीं होगा, जिससे कोई बांटकर यहां राज कर सके।

वक्फ संशोधन बिल बना कानून

बीते गुरूवार को वक्फ (संशोधन) विधेयक को लोकसभा ने पारित किया था। इसके बाद शुक्रवार की सुबह राज्यसभा ने भी इस पर मुहर लगा दी थी। वहीं संसद के दोनों सदनों में लंबी बहस के बाद इसे पारित किया गया था। शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपनी मंजूरी भी दे दी थी। केंद्र सरकार ने इसे लागू करने के लिए बीते दिन ही अधिसूचना जारी की थी।


Comment As:

Comment (0)