
Rinku Singh got govt job : क्रिकेटर रिंकू सिंह को मिली नौकरी, मिलेगा ये पद ?
Lucknow Desk : क्रिकेटर रिंकू सिंह इन दिनों खूब चर्चे में हैं। वजह है रिंकू सिंह की शादी की डेट आगे बढाना हैं। बता दे की भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को सरकारी नौकरी मिलेगी। यूपी सरकार सरकारी नौकरी देने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेटर रिंकू सिंह को यूपी सरकार शिक्षा विभाग में नौकरी देने जा रही है। रिंकू सिंह को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) के रूप में नियुक्त किया जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियम-2022 के तहत उन्हें इस पद पर नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस मामले में बेसिक शिक्षा निदेशक को एक पत्र भी जारी किया गया है। बता दें कि 12 अक्टूबर 1997 को अलीगढ़ के एक साधारण घर में जन्मे रिंकू सिंह का शुरुआती जीवन आसान नहीं था। उनके पिता गैस सिलेंडर डिलीवरी मैन के रूप में काम करते थे और रिंकू अक्सर उनका हाथ बंटाते थे। इन कठिनाइयों के बावजूद, क्रिकेट उनका जुनून बना रहा और उन्होंने इसे लगातार आगे बढ़ाया। रिंकू ने सबसे पहले स्कूल-स्तरीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खिताब जीतकर प्रसिद्धि पाई। उनकी सबसे बड़ी सफलता इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ मिली। 2023 सीज़न में उन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन किया था। वह भारतीय क्रिकेट टीम में टी-20 और वनडे में खेलते हुए आते हैं। बता दे की रिंकू सिंह की नियुक्ति अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली 2022 के तहत की जाएगी, जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले एथलीटों को सरकारी सेवाओं में पद देकर सम्मानित किया जाता है। अलीगढ़ के रहने वाले रिंकू की हाल ही में सपा सांसद प्रिया सरोज से सगाई हुई है। यूपी में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पदों पर भर्तियां उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से की जाती है। इस पद पर भर्ती यूपी पीसीएस परीक्षा के जरिए होती है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का पद ग्रुप बी (गजेटेड) लेवल का होता है। बीएसए की पोस्ट जिले में एक होती है। इनका काम बेसिक शिक्षा और उच्च प्राथमिक शिक्षा की व्यवस्था करना, शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करना और शिक्षकों का प्रबंधन करना है।