
Fashion : ये रंग का लहंगा हर किसी को आ रहा पसंद , जानें क्यों ?
Lucknow Desk : हर लड़की चाहती है की वो अपनी शादी में सबसे खूबसूरत दिखे। वहीं खूबसूरत दिखने के लिए लड़कियां महंगे कलेक्शन लेती है। ताकि वो खूबसूरत दिखे। लड़कियों की शादी का दिन ही नई शुरुवात होती है नई ज़िंदगी की। क्योंकि इसी दिन लड़कियों की नई जिंदगी का आगाज होता है, जिसके बाद उनकी जिंदगी में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन होते हैं। शादी के दिन लड़की अपने जीवनसाथी के साथ नये सपनों और उम्मीदों का सफर शुरू करती है।
वहीं , शादी के लिए होने वाली दुल्हनें अपनी पसंद के मेकअप से लेकर लहंगे तक का खास ध्यान रखती हैं। हर दुल्हन को ट्रेंड के हिसाब से ही हर चीज चाहिए होती है। एक समय था, जब शादी के लिए लाल रंग का जोड़ा ही पसंद किया जाता था, पर अब समय बदल गया है। आज के समय में गोल्डन रंग का लहंगा होने वाली दुल्हनों की पहली पसंद बनता जा रहा है। आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसे गोल्डन लहंगे दिखाने जा रहे हैं, जो आजकल चलन में हैं।
जानकारी के मुताबिक , रंग के हिसाब से आउटफिट का चुनाव करना मुश्किल होता है, मगर यदि हमें पहले ही पता हो कि कौन से रंग ट्रेंड में हैं, तो हम दिमाग में आउटफिट का एक खांका खींच लेते हैं। इस बार भी हमें लैक्मे फैशन वीक एथनिक आउटफिट्स में कई ट्रेंडी कलर्स देखने को मिले हैं।
अंकिता ने गोल्डन रंग कै हैवी वर्क वाले लहंगे को चुना
अंकिता ने अपनी शादी में ट्रेडिशनल लाल लहंगे को छोड़ कर गोल्डन रंग कै हैवी वर्क वाले लहंगे को चुना। इस लहंगे में अंकिता बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसके साथ अंकिता ने काफी हैवी ज्वैलरी कैरी की थी और अपने लहंगे से मिलते-जुलते कलर की चूड़ियां और कलीरें को एक्ट्रेस ने ट्राई किया था। उनका पूरा लुक बेहद कमाल का था।
मौनी रॉय
अपने संगीत समारोह में मौनी ने गोल्डन रंग का बेहद खूबसूरत लहंगा पहना था। मौनी के इस लहंगे पर हैवी गोल्डन जरी के धागों का वर्क था। इसके साथ ही फुल स्लीव ब्लाउज और प्लजिंग स्वीटहार्ट नेकलाइन उनके लुक को और खास बना रही है।
परिणीती चोपड़ा
अभिनेत्री असल जिंदगी में भी शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। ऐसे में आप उनके कलेक्शन पर भी नजर डाल सकती हैं। उनका ये गोल्डन लहंगा भी काफी कमाल का लग रहा है