Breaking News:
Haryana News

Haryana News: पराली जलाने वाले किसानों पर जुर्माना, सीधे दर्ज होगी FIR

Haryana News: दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। वहीं हरियाणा की नायब सरकार ने पराली पर रोकथाम को लेकर एक सख्त तरीका अपनाया है। उन्होंने प्रदेश में पराली जलाने वालों पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। आदेश के अनुसा,र प्रदेश सरकार ने दो आदेशों पर मुहर लगाई है।

दरअसल, हरियाणा के यमुनानगर जिले में खेतों से धान की फसल काटने के बाद अवशेषों में आग लगाने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसके बाद जिला प्रशासन ने निर्णय लिया है कि पराली जलाने वाले किसानों पर अब कोई नरमी नहीं दिखाई जाएगी। अगर कोई भी किसान खेत में पराली जलाता है तो उसके खिलाफ थाने में सीधे एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। जबकि इससे पहले पराली अवशेषों में आग लगाने पर किसानों पर 2500 रुपये प्रति एकड़ जुर्माना लगाने का प्रावधान था। प्रशासन के इस निर्णय से पराली जलाने के मामलों में काफी कमी आ सकती है। हालांकि पिछले वर्ष 98 मामले सामने आए थे। जबकि इस बार इन मामलों में काफी कमी आई है।

अभी तक पराली जलाने के 20 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से ट्रेस हुए 11 मामलों में किसानों पर 27500 रुपये जुर्माना किया गया था। किसानों ने यह सारा जुर्माना अदा भी कर दिया गया है। वहीं पराली जलाने के आरोप में प्रशासन ने इस सीजन में अब तक केवल एक एफआईआर ही दर्ज कराई है। गत सप्ताह यह केस थाना रादौर में घिलौर गांव के किसान पर दर्ज कराया गया था।

यह भी पढ़ें:- Baba Gurmeet Ram Rahim: गुरमीत राम रहीम की बढ़ेंगी मुश्किलें, बेअदबी मामले पर लगी रोक हटी


Comment As:

Comment (0)