Breaking News:
Om Prakash Chautala

Om Prakash Chautala: हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला ने 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Om Prakash Chautala: हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला का निधन हो गया। उन्होंने 89 साल की उम्र में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। दरअसल, ओम प्रकाश चौटाला को आज सुबह 11.30 बजे अस्पताल लाया गया था। जहां उन्होंने 12 बजे के बाद दम तोड़ दिया। चौटाला के निधन से हरियाणा और देश की राजनीति में शोक की लहर है।

पांच बार के सीएम रहे चुके हैं ओम प्रकाश चौटाला

बता दें, ओम प्रकाश चौटाला सात बार के विधायक, पांच बार सीएम रह चुके हैं। ओम प्रकाश चौटाला का जन्म 1 जनवरी 1935 को हरियाणा के सिरसा जिले के चौटाला गांव में हुआ था। चौटाला हरियाणा के 7वें मुख्यमंत्री भी रहे हैं। उनके पिता चौधरी देवीलाल चौटाला ने हरियाणा राज्य की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके बाद वो हरियाणा के मुख्यमंत्री और भारत के उप प्रधानमंत्री भी रहे हैं।

हरियाणा के विकास में अहम भूमिका

ओम प्रकाश चौटाला ने हरियाणा के विकास में अहम भूमिका निभाई है। वो ग्रामीण क्षेत्रों और किसानों के बहुत बड़े प्रशंसक थे। ओम प्रकाश चौटाला का नाम हरियाणा में सबसे सक्रिय नेता के रूप में जाना जाता था।

सीएम नायब सिंह सैनी ने भी दी श्रद्धांजलि

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर अत्यंत दुःखद ट्वीट कर कहा, इनेलो सुप्रीमो और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हंव मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने जीवन भर प्रदेश और समाज की सेवा की है। देश और हरियाणा प्रदेश की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

मल्लिकार्जुन खरगे ने भी दी श्रद्धांजलि

ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ नेता चौधरी ओम प्रकाश चौटाला जी के निधन का समाचार दुःखद है। ओम प्रकाश चौटाला ने हरियाणा और देश की सेवा में उचित योगदान दिया। दुःख की इस घड़ी में हम उनके परिवार व समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हंक और दिवगंत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं।


Comment As:

Comment (0)