
Illia Kyva : पूर्व यूक्रेनी सांसद की गोली मारकर हत्या, जांच जारी
Lucknow Desk : एक पूर्व रूसी समर्थक सदस्य की मॉस्को में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बीते बुधवार की है। फिलहाल आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह कीव की सुरक्षा सेवा का काम हो सकता है।
वहीं आपको बता दे की यूक्रेन की सेना की खुफिया इकाई के प्रवक्ता एंड्री युसोव ने टेलीविजन पर प्रसारित अपनी टिप्पणी में कहा कि कीवा की ‘‘मौत’’ हो गई और यह भी कहा कि ‘‘यूक्रेन के अन्य गद्दारों और पुतिन का साथ देने वालों का यही हश्र होगा। कीवा रूस में प्रसारित होने वाले टीवी शो में लगातार भाग लेते थे, इस दौरान उन्होंने कई बार यूक्रेनी नेतृत्व की आलोचना भी की। यूक्रेनी अधिकारियों ने उन पर राजद्रोह का आरोप लगाया था।
युद्ध से एक माह पहले भाग गए थे
आपको बता दे की पिछले साल फरवरी में मॉस्को के आक्रमण से पहले काइवा यूक्रेन की संसद के सदस्य थे। हालांकि, युद्ध शुरू होने से एक महीने पहले रूस भाग गए थे और अक्सर यूक्रेनी अधिकारियों की ऑनलाइन आलोचना करते दिखते थे। ऐसे में, यूक्रेन की एक अदालत ने उन्हें देशद्रोह और हिंसा भड़काने सहित अन्य आरोपों में 14 साल कैद की सजा सुनाई थी।
अज्ञात विस्फोट के बाद मौत
बता दे की रूसी जांचकर्ताओं ने बताया कि एक अन्य घटना में मॉस्को समर्थक लुहांस्क क्षेत्रीय संसद में डिप्टी के तौर पर काम करने वाले ओलेग पोपोव की एक कार में अज्ञात विस्फोट के बाद मौत हो गई।