
Muzaffarnagar: बुर्के में छात्रों ने किया रैंपवॉक, जमीयत-ए-उलेमा ने दी कार्यवाई की चेतावनी
Lucknow Desk: देश में बुर्के का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ समय पहले देश में बुर्के को लेकर स्कूल व विश्वविद्यालय में हंगामा चल रहा था। इसी क्रम में एक बार फिर ऐसा ही मुजफ्फरनगर से मामला सामने आया है। बता दे कि मुजफ्फरनगर के श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में फैशन स्पलैश 2023 में छात्राओं ने बुर्के में कैटवॉक किया गया। जिस पर जमीयत उलमा ने नाराजगी जताई है। संगठन का कहना है कि यह बेहद निंदनीय है। बच्चों को शिक्षा के बजाय गलत चीजों में उलझाया जा रहा है। आगे कहा कि बुर्का किसी फैशन शो का हिस्सा नहीं हो सकता। इस तरह के लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। रविवार देर रात तक कार्यक्रम हुआ। बॉलीवुड अभिनेत्री मंदाकिनी और टीवी कलाकार राधिका गौतम ने छात्राओं का कैटवॉक और उनके बनाए परिधानों का अवलोकन किया।
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की थीम पर फैशन डिजाइनिंग की 13 छात्राओं ने रैंप पर बुर्के में कैटवॉक किया था। सोमवार को जमीयत उलमा के जिला कन्वीनर मौलाना मुकर्रम काजमी ने इस पर कड़ा एतराज जताते हुए शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।
उनका कहना है कि बुर्के में कैटवॉक मुस्लिमों की भावनाओं को भड़काने वाला है। भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित नहीं कराए जाने चाहिए। बुर्का किसी फैशन शो का हिस्सा नहीं है, बल्कि बुर्का मुसलमानों में पर्दों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
बता दे कि श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज में 24 नवंबर से लेकर 26 नवंबर तक फैशन स्पलैश 2023 कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें फिल्म एक्ट्रेस मंदाकनी सहित कई मॉडल्स ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही कॉलेजों की छात्र- छात्राओं ने रैंप पर कैटवाक कर डिजाइनर परिधानों का प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में बीएफए की कुछ छात्राओं ने बुर्का और हिजाब पहनकर रैंप पर कैटवाक किया। जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब मुस्लिम समाज के लोगों ने बुर्के में कैटवाक कराने पर नाजरगी जाहिर की।
यह भी पढ़े:- http://Aaj Ka Rashifal 28 November 2023: जानें आज का राशिफल, आज इन 3 राशि पर होगी धन की वर्षा