
Maharashtra : महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा , 10 लोगों की मौत
Lucknow Desk : किसी को नहीं पता होता की कब क्या हो जाएं। सब अपने काम में लगे होते है। बता दे की महाराष्ट्र के बीड जिले में बीती रात बेहद काली साबित हुई है। खबर है कि यहां आष्टी तालुके में रात 12:00 बजे से सुबह 6:00 बजे के बीच दो भीषण सड़क हादसे हो गए। खबर के अनुसार, एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा गुरुवार सुबह को हुआ। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
करीब 50 यात्रियों से भरी बस का हुआ एक्सीडेंट
पहला हादसा हुआ सागर ट्रेवल्स नाम की एक निजी बस का जो मुंबई से बीड आ रही थी। यात्रियों से भरी ये बस भयानक हादसे का शिकार हो गई। ये बस हादसा बीड जिले के आष्टा फाटा में हुआ है। प्रारंभिक जानकारी में 6 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। सागर ट्रेवल्स नाम की निजी बस में करीब 45 से 50 यात्री सफर कर रहे थे। लेकिन रात के अंधेरे में अज्ञात कारणों से ड्राइवर का नियंत्रण खो गया और बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी मिली है कि सुबह तड़के मुंबई से बीड की ओर आते वक्त आष्टा हरिनारायण पर टर्न लेने के दौरान बस का नियंत्रण खो गया और हादसा हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी बस के एक तरफ से परखच्चे उड़ गए।
तेज रफ्तार बनी काल!
जिले के आष्टी तालुका के धामनगांव से एक मरीज को अहमदनगर ले जाते समय दौलावडगांव के पास एंबुलेंस की ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसा रात 12 बजे के आसपास हुआ हुआ। इसमें 38 वर्षीय डॉ. राजेश झिंजुर्के और एम्बुलेंस ड्राइवर भरत लोखंडे समेत दो अन्य लोगों की मौत हो गई है। साथ ही एक घायल व्यक्ति का इलाज अस्पताल में चल रहा है। आशंका जताई जा रही है कि हादसे के वक्त एंबुलेंस की रफ्तार काफी तेज थी, इसलिए उसने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।