Breaking News:
Housefull 5 Worldwide Collection

Housefull 5 ने तोड़ा रिकॉर्ड, 4 दिन में 100 करोड़ के पार पहुंची फिल्म की कमाई

Lucknow Desk: मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म Housefull 5 का क्रेज इस समय दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। दरअसल, यह फिल्म 6 जून, 2025 को सिनेमाघरों में आई थी। ये फिल्म पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस धमाल मचा रही है। अक्षय कुमार स्टारर फिल्म Housefull 5 ना सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बल्कि दुनिया भर में रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, Housefull 5 भारत में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। इसी के साथ यह फिल्म भारत में पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने का खिताब अपने नाम कर चुकी है। फिल्म ने 4 दिन में ही रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन किया है।

Housefull 5 का रिकॉर्ड तोड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, Housefull 5 ने बॉक्स ऑफिस पर सोमवार को 13.76 करोड़ रुपए का अनुमानित कलेक्शन किया है। रविवार को फिल्म ने 32.5 करोड़ रुपए कमाए थे। वहीं, दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म का कलेक्शन 31 करोड़ रुपए रहा था। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 24 करोड़ रुपए कमाए थे। इस तरह फिल्म ने 4 दिनों में कुल 101.26 करोड़ करोड़ हो गया है।

2025 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी Housefull 5

Housefull 5 ने मंडे को (चौथे दिन) वर्किंग डे होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, Housefull 5  साल 2025 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। कलेक्शन के मामले में फिल्म ने स्काई फोर्स को शिकस्त दे दी है। फिल्म में अक्षय कुमार, नरगिस फाखरी, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडीज, रितेश देशमुख, सोनम बाजवा, चित्रांगदा सेन और सौंदर्या शर्मा की अदाकारी को लोग पसंद कर रहे हैं।


Comment As:

Comment (0)