Breaking News:
Jharkhand Assembly Election

Jharkhand Assembly Election: झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरण में होगा मतदान

Jharkhand Assembly Election: झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। झारखंड में दो चरणों में 13 नवंबर और 20 नवंबर को मतदान होगा। 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। दरअसल, झारखंड में 81 विधानसभा सीटे हैं। जिसमें लगभग 2.6 करोड़ मतदाता हैं। झारखंड में 29 हजार 562 पोलिंग बूथ पर वोट डाले जाएंगे। इसमें 24 हजार 520 बूथ ग्रामीण क्षेत्रों में होंगे।

चुनाव की तारीखों के ऐलान करने से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, कि हाल ही में हमने इन दोनों राज्यों (महाराष्ट्र और झारखंड) का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों के साथ बैठक की। वहां की जायजा लिया। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के क्रम में हमने बुजुर्ग मतदाताओं को सहूलियत दी है।  मतदान के समय पोलिंग लाइन में कुछ कुर्सियां लगाई जाएंगी, जिससे बुजुर्गों को राहत मिलेगा।

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

बता दे कि चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ किया है। इसके साथ ही यूपी के विधानसभा उपचुनाव की तारीख का भी ऐलान किया है।

झारखंड में 2019 में हुआ था विधानसभा चुनाव

गौरतलब है कि झारखंड में साल 2019 में विधानसभा चुनाव हुआ था। जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और आरजेडी के गठबंधन को 47 सीटों पर जीत मिली थी। इसके बाद हेमंत सोरेन राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। इस चुनाव में बीजेपी 25 सीटों पर सिमट गई थी। इसके बाद कथित जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जनवरी 2024 को गिरफ्तारी से पहले सीएम सोरेन ने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद शिबू सोरेन के करीबी चंपईई सोरेन की ताजपोशी हुई थी।


Comment As:

Comment (0)