
Jamshedpur में करणी सेना के नेता Vinay Singh की हत्या, मोबाइल लोकेशन से मिला शव
Lucknow Desk: झारखंड के जमशेदपुर में रविवार की रात एक बड़ी घटना हुई। करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष Vinay Singh की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना मानगो बालीगुमा क्षेत्र में मिनी पंजाब होटल के पास एक गली में हुई। इस घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव और लोग का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना के विरोध में सड़क प्रदर्शन
जानकारी के अनुसार, Vinay Singh का शव पुलिस ने मोबाइल लोकेशन से बरामद किया है। पुलिस को घटनास्थल से Vinay Singh की स्कूटी, मोबाइल और एक पिस्तौल भी मिला है। Vinay Singh की हत्या की खबर सुनते ही ही करणी सेना के समर्थक गुस्से में आ गए। उन्होंने डिमना चौक और एनएच-33 को जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर किया। इससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात ठप हो गया। वहीं बीजेपी और आजसू पार्टी के कई नेता भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हत्या की निंदा की और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
मोबाइल लोकेशन से मिला शव
बता दें, Vinay Singh उलीडीह थाना क्षेत्र के आस्था स्पेस टाउन में रहते थे। वहीं डिमना चौक पर उनकी टाइल्स की दुकानें हैं। मिली जानकारी के अनुसार, Vinay Singh रविवार सुबह 11 बजे घर से निकले थे। हमेशा की तरह वह दोपहर 4 बजे तक खाना खाने घर लौटते थे। लेकिन, वह न तो दुकान पहुंचे और न ही घर आए। उनका फोन भी बंद था।
जब बहुत देर हो गई तो परिजन रात 8 बजे उलीडीह थाना पहुंचे। उन्होंने पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच शुरू की और रात 8 बजे उनका शव बरामद किया।
पुलिस ने क्या कहा?
जब लोकेशन पर पुलिस पहुंची तो शव पर चीटियां लग चुकी थीं। वहीं पुलिस के अनुसार, उनकी हत्या दोपहर 12 बजे के आसपास की गई है। पुलिस को Vinay Singh के बाएं हाथ में एक पिस्तौल मिली है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आ रही है कि या तो हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है, या फिर यह पूरी तरह सुनियोजित तरीके से हत्या की गई है।
वहीं परिजनों का कहना है कि Vinay Singh की किसी से व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी, यह हत्या साजिशन की गई है। फिलहाल पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि वो किसके साथ वहां पहुंचे थे और किसने उन्हें बुलाया था।