
Maha Kumbh की वायरल गर्ल Monalisa बनीं दुल्हन, Social Media पर आई फोटो
Lucknow Desk: महाकुंभ की वायरल गर्ल Monalisa बॉलीवुड की दुनिया में छा गईं हैं। Monalisa बॉलीवुड में डेब्यू के लिए खुद को तैयार कर रही हैं। जब से उन्हें फिल्म में हिरोइन बनाने का मौका मिला है तब से Monalisa अलग ही अंदाज में नजर आतीं हैं। बता दें, Monalisa को फिल्म की दुनिया में लाने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार हुए हैं तब से Monalisa उनका सपोर्ट करते देखा गया है। इसके अलावा Monalisa अपनी एक्टिंग स्किल्स पर ध्यान दे रही हैं। इसी बीच Monalisa के कुछ फोटो सामने आए हैं। जिसमें वह दुल्हन सी सजी हुईं नजर आ रहीं हैं। इस मेकअप में उनका फेस देखकर पहचानना मुश्किल हो रहा है। बता दें, सोशल मीडिया पर Monalisa का यह लुक तहलका मचा रहा है। वहीं यूजर्स भी तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
Monalisa बनीं दुल्हन ?
अक्सर Monalisa अपने इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड गानों पर लिपसिंग और फेमस फिल्मों के डायलॉग बोलती नजर आती हैं। वह कभी माता की पूजा करते हुए दिखती हैं तो कभी अपने परिवार के साथ रिल्स शेयर करती दिखती हैं। वह हर रोज हर मिनट खुद को इंडस्ट्री के लिए तैयार कर रही हैं। वहीं, उनके पिता ने भी बताया था कि Monalisa अब एक्टिंग पर ध्यान दे रही हैं और अपनी पढ़ाई भी कर रही हैं। वहीं, अब Monalisa ने इंस्टाग्राम पर कुछ अपनी तस्वीरें डाली हैं। इसमें उन्होंने लाल रंग का लहंगा, चुनरी ओढ़ी हुई है। साथ ही माथे पर टीका और गले में हार भी पहना हुआ है और काफी मेकअप भी किया हुआ है। इस फोटो में Monalisa एक दुल्हन सी तैयार नजर आ रही हैं।
महाकुंभ से वायरल हुईं Monalisa
महाकुंभ की वायरल गर्ल Monalisa की किस्मत खुल गई है। मनोलिसा ने अपनी कत्थई आंखों से सबके दिलों में खास जगह बना ली है। Monalisa अब बॉलीवुड में एक्टिंग डेब्यू से सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बनाने में जुटीं हैं। Monalisa इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं।