Lucknow Desk : राहुल गाँधी इस सुर्खियों में है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी को एक खास तोहफा दिया है, जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है। दरअसल, गांधी परिवार में एक नए सदस्य ने प्रवेश किया है। यह कोई और नहीं बल्कि एक पपी है। राहुल ने विश्व पशु दिवस के मौके पर मां सोनिया को तोहफे में जैक रसेल टेरियर नस्ल के एक पपी को दिया है।
राहुल गांधी की यह गोवा यात्रा अगस्त में हुई थी। यह जैक रसेल टेरियर की एक उत्कृष्ट नस्ल है। राहुल गांधी गोवा स्थित कुत्ते प्रजनक शरवानी पित्रे और उनके पति स्टेनली ब्रागांका के घर पहुंचे थे। अपनी मेट्रो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने एक यात्री से वीडियो कॉल पर बातचीत की थी। इसके बाद जैसे ही राहुल गांधी घर पहुंचे उन्होंने नूरी को बाहर निकाला और अपनी मां सोनिया गांधी से उपहार देखने के लिए कहा।
सोनिया गांधी शुरू में तो इच्छुक नहीं थी, लेकिन बाद में वह बाहर आईं और उसे गोद में उठा लिया। राहुल गांधी ने उन्हें बताया कि नूरी 2-3 घंटे की यात्रा करके दिल्ली पहुंची है। सोनिया गांधी ने कहा, ''यह बहुत प्यारी है।'' उन्होंने उपहार के लिए राहुल गांधी को धन्यवाद दिया। इसके बाद नूरी सोनिया गांधी के दूसरे कुत्ते से मिलने गईं और बिस्तर पर रखे मोबाइल फोन के बैक कवर से खेलने लगी।
राहुल गांधी अगस्त में गोवा गए थे। इस पपी की नस्ल जैक रसेल टैरियर की एक नस्ल है। राहुल गांधी ने ये पपी गोवा एक डॉग हाउस से लिया, जिसे शरवानी पित्रे नाम की महिला अपने पति स्टेनली ब्रगांका के साथ चलाती हैं। उनका कुत्तों को पालने का ही काम है।
कहा जाता है कि ये नस्ल ब्रिटेन की एक मशहूर नस्ल है। इसके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड भी है। इसका वजन 4-7 किलो होता है और ऊंचाई करीब 25 सेमी होती है। राहुल गांधी पपी खरीदने के लिए खास तौर पर गोवा गए थे। राहुल गांधी को कुत्ते बहुत ज्यादा पसंद हैं। यही वजह है कि अपने गोवा यात्रा के दौरान वो ये क्यूट पपी ले आए।