Tv 24 Network: Best News Channel in India
Nehru Birth Anniversary : पं.नेहरू को PM MODI ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Tuesday, 14 Nov 2023 00:00 am
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk: देश के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी चेहरों में से एक भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की आज पूरे देशभर में जयंती मनाई जा रही है। 14 नवंबर 1889 को प्रयागराज में जन्मे पंडित जवाहरलाल नेहरू के इस दिन को बच्चों के अधिकारों, देखभाल और शिक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए पूरे देश में बाल दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी सहित तमाम नेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। पीएम मोदी ने पंडित नेहरू को याद करते हुए अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखते हुए देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

तो वही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पंडित जवाहरलाल नेहरू के लिए सोशल मीडिया पर लिखते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के एक विचार हैं स्वतंत्रता की, प्रगति की और न्याय की। भारत माता को आज अपने हिंद के जवाहरातके मूल्य पर अपवित्रता की याद दिलाएं, एक अलग तरह का, हर दिल में।

साथ ही कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल पर भी एक संदेश साझा किया गया है। जिसमे लिखा है कि पं. नेहरू, हमारे पहले प्रधान मंत्री, एक दूरदर्शी व्यक्ति थे, जिन्होंने प्रतिष्ठित कल्याणकारी राज्य और एक आत्मनिर्भर, औद्योगिक राष्ट्र की स्थापना की। जो कृषि विकास और विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति पर आधारित था। आज, हम आधुनिक भारत के वास्तुकारकी समृद्ध, अद्वितीय विरासत को संजोते हैं।

वही इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढे़:- http://Uttarkashi Tunnel Collapse: सुरंग में अभी तक फंसी 40 जिंदगियां, फंसे मजदूरों को निकालने के लिए नया प्लान