Tv 24 Network: Best News Channel in India
Chhath Puja 2023 : अगर पहली बार कर रहे Chhath Puja, तो याद रहे ये बातें
Wednesday, 15 Nov 2023 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk : आस्था का पर्व छठ पूजा यूपी बिहार समेत कई राज्यों में धूमधाम से मनाया जाता है। चार दिन की छठ पूजा की शुरुआत 17 नवंबर से हो रही है। दिवाली के बाद मनाए जाने वाले इस पर्व में व्रती 36 घंटे का निर्जला उपवास करते हैं। चार दिन का यह पर्व भारत के सबसे कठिन पर्वों में से एक है। सुख-समृद्धि की कामना के लिए 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखा जाता है। इसे सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है।अगर आप छठ का व्रत पहली बार कर रहे हैं, तो कुछ नियमों को जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। 

छठ महापर्व 2023
आरंभ-17 नवंबर
समापन में 20 नवंबर  

इस वर्ष छठ पूजा का आरंभ 17 नवंबर 2023 हो रहा है। पहले दिन नहाय खाय के तौर पर मनाया जाता है। पूजा के पहले दिन पूरे घर की साफ सफाई की जाती है। फिर स्नान के बाद भोजन बनाया जाता है। भोजन ग्रहण करने के बाद व्रत की शुरुआत की जाती है। मान्यता के मुताबिक, छठ का उपवास करने वाले व्रती को भोजन में कद्दू की सब्जी, चने की दाल और चावल का सेवन करना चाहिए। ध्यान रखना चाहिए कि व्रत रखने वाले के भोजन ग्रहण करने के बाद ही परिवार के अन्य लोग भी भोजन करें।

व्रत है तो ये ध्यान दे 
अगर आप व्रत रख रहे हैं तो यह महत्वपूर्ण है कि आप अपने परिवार के सदस्यों को चार दिनों तक तामसिक भोजन से दूर रखें और केवल सात्विक भोजन ही परोसें. इसके साथ ही मांस, शराब, झूठी बातें, काम, क्रोध, लोभ और धूम्रपान से भी दूर रहें। छठ व्रत रखने से पहले लोगों को सात्विक भोजन करना चाहिए। छठ व्रत से करीब 10 दिन पहले लोगों को अरवा चावल, सेंधा नमक का इस्तेमाल करना चाहिए। लहसुन और प्याज को पहले खाना छोड़ देना चाहिए। छठ व्रत के दौरान लोगों को खान-पान के साथ-साथ बात व्यवहार पर भी काफी ध्यान रखना चाहिए। घर को साफ-सुथरा रखना चाहिए, जूते चप्पल का प्रयोग कम से कम करना चाहिए। छठ का यह व्रत काफी मान्यताओं के साथ मनाया जाता है। घर-बाहर गंदगी नहीं फैलानी चाहिए. इस व्रत के दौरान हर छोटी से छोटी बात का भी ध्यान रखना काफी आवश्यक होता है।