Tv 24 Network: Best News Channel in India
Animal: Ranbir Kapoor की एनिमल ने बनाया रिकॉर्ड, जानिए क्या बोले Ranbir Kapoor
Sunday, 26 Nov 2023 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk: बॉलीवुड एक्टर रणवीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म एनिमलका इंतेजार खत्म होने वाला है। बता दे कि 1 दिसंबर को बड़े पर्दे सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है इसके साथ ही फिल्म ने फैंस के दिल को जीत लिया है।

दरअसल, फिल्म एनिमल की रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है। मिली रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन की एडवांस बुकिंग में 1 लाख 11 हजार 317 टिकट बेचे हैं और 3.4 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। उम्मीद जताई जा रहा है कि 'एनिमल' पहले दिन 50 करोड़ रुपए का कारोबार कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो 'एनिमल' रणबीर कपूर की के अब तक के करियर की सबसे बड़ी ओपेनिंग फिल्म बन सकती है।

एनिमलको संदीप रेड्डी वांगा ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में एक्टर रणवीर कपूर और रश्मिका मंदाना के अलावा अनिल कपूर और बॉबी देओल भी फिल्म में दिखेंगे। 'एनिमल' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म बाप-बेटे के रिश्ते की एक दिलचस्प कहानी है।

फिल्म एनिमल को रिलीज हुए 4 दिन हो गए है। इस फिल्म को लेकर एक प्रेस वार्ता रखी गई जिसमें रणवीर कपूर ने बताया कि इस फिल्म का नाम एनिमल क्यों रखा गया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी फेवरिट साउथ फिल्म के बारे में भी बताया।

रणवीर कपूर ने बताया कि संदीप रेड्डी ने फिल्म का नाम एनिमल इसलिए रखा गया क्योंकि जानवर अपनी प्रवृत्ति के अनुसार बर्ताव करते है वो अपने विचार के अधार पर बर्ताव नहीं करते है। तो जिस किरदार को मैंने निभाया है वो अपने परिवार को बचाने के लिए सोच के अधार पर नहीं बल्कि अपनी प्रवृत्ति के आधार पर काम करता है। वह बहुत इम्पल्सिव व्यक्ति है। शायद इसी वजह से उन्होंने फिल्म का नाम एनिमल रखा है।

वहीं एक्टर ने अपनी पसंदीद तीन फिल्मों पर बताया। उन्होंने कहा कि जेलर, विक्रम और लियो ये फेवरेट फिल्म है। रणवीर कपूर ने कहा कि उन्हें रजनीकांत, थलापति विजय, अजीत और कमल हासन सर जैसे स्टार्स की एंट्री बहुत पसंद है।

रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से '' रेटिंग और ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म क्लासिफिकेशन (बीबीएफसी) से 18 रेटिंग मिली है, जो केवल एडल्ट के लिए यह फिल्म सही बताता है न कि बच्चों के लिए। यह रेटिंग फिल्म में शामिल घरेलू और यौन शोषण के दृश्यों को देखते हुए दी गई थी।

यह भी पढ़े:- http://Actress Akshara Singh राजनीति में आजमाएंगी किस्मत, जानिए किस पार्टी में हो रही शामिल