Tv 24 Network: Best News Channel in India
Uttar Pradesh : लखनऊ विकास प्राधिकरण एंव नगर निगम का संयुक्त अभियान
Friday, 08 Dec 2023 00:00 am
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk : कुकरैल रिवरफ्रंट के रास्ते में आ रहे अकबरनगर में आज से अवैध निर्माण को हटाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है यह अभियान ल०वि०प्रा० एवं नगर निगम लखनऊ के संयुक्त प्रयास के माध्यम से किया जा रहा है। आपको बता दें की 50 साल पहले राज्यपाल अकबर अली के नाम पर बसाया गया था अकबरनगर अभी दो दिनों पहले लखनऊ के पेपर मिल कालोनी के भीखमपुर इलाके में अवैध निर्माण पर बुलड़ोजर चला अब अकबर नगर की बारी है। यहां के निवासियों का कहना है की वह इस इलाके में पिछले तीन पीढियों से रह रहे है और वह यहां से जाना नहीं चाहते प्रशासन इन लोगो को यहां से विस्थापित करके दूसरी जगह पर बसाना चाहता है लेकिन यह लोग प्रशासन की बात मामने को तैयार नहीं है। फिलहाल अभी अवैध निर्माण धवस्तीकरण को लेकर प्रशासन एवं अकबर नगर निवासियों में गतिरोध जारी है।