Tv 24 Network: Best News Channel in India
Bihar : जीजा ने की दिव्यांग साले की हत्या, वजह जान होंगे हैरान
Thursday, 14 Dec 2023 00:00 am
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk : ख़बर है बांका की। जहाँ बांका के फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के झाझा गांव में बुधवार की देर संध्या बाइक को लेकर बहनोई ने दिव्यांग साला को गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक अमित कुमार यादव की उम्र 22 वर्ष बताई जा रही है। जबकि हत्यारोपी बहनोई शंभूगंज थाना क्षेत्र के मझगांय गांव का सूरज यादव बताया जा रहा है।

बहनोई के नाम पर ख़रीदा था बाइक 
घटना के संबंध में मृतक अमित यादव की मां वीणा देवी का कहना है कि अमित दिव्यांग था। लगभग छह माह पूर्व उसके पुत्र ने प्राइवेट फाइनेंस कंपनी से अपने बहनोई सूरज यादव के नाम से एक बाइक खरीदा था। प्रत्येक महीने वीणा देवी बाइक की किस्त जमा कर रही थी। लेकिन पिछले एक माह से उसका दामाद सूरज यादव बाइक लेकर अपने घर जाना चाह रहा था। इस बात पर अमित राजी नहीं था, जिसको लेकर अमित और सूरज में कई बार कहासुनी भी हुई।

आरोपी बहनोई मौके से फरार
आरोपी बहनोई घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। गया। वहीं आपको बता दे की,  घटना के बाद ऑटो से इलाज के लिए अमित को रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां डॉ. राय बहादुर ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। मृतक अमित यादव की मां वीणा देवी ने बताया कि लगभग छह माह पूर्व उसके पुत्र ने प्राइवेट फाइनेंस कंपनी से बाइक बहनोई सूरज यादव के नाम से खरीद किया था। 

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल 
वहीं,आपको बता दे की, गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। वहां पहुंचकर देखा तो अमित खून से लथपथ जमीन पर गिरा पड़ा था। आननफानन में स्थानीय लोग उसे ऑटो से रेफरल अस्पताल ले गये, जहां डा. राय बहादुर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर अमरपुर थाना की पुलिस रेफरल अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली। फिर अमरपुर पुलिस ने घटना की जानकारी फुल्लीडुमर थाना को दी। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।