Tv 24 Network: Best News Channel in India
Fitness : कैसे फिट रहते हैं पॉलिटिकल प्लेयर्स, योगी, अखिलेश, प्रियंका के फिट रहना का क्या है राज
Friday, 15 Dec 2023 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk : उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की गर्मी धीरे- धीरे बढ़ने लगी है। क्यों की लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है। वहीं राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। लेकिन आज हम आपको इन पॉलिटिकल प्लेयर्स की दिनचर्या के बारे में बताएँगे। ऐसा ये लोग क्या करते , क्या खाते जिसकी वजह से ये लोग इतने फिट रहते है। 

योगी आदित्यनाथ : योगासन और हल्के खाने से खुद को रखते हैं फिट
सिर्फ 26 साल की उम्र में योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के सांसद बने। तब से युवा ही बने हुए हैं। कहने को उम्र 50 साल हो गई है, लेकिन एकदम फिट हैं। इसके पीछे 6 कारण हैं।

1. दिन की शुरुआत: योगी आदित्यनाथ के दिन की शुरुआत सुबह 3 बजे होती है। अंग्रेजी की एक कहावत है, “अर्ली टु बेड एंड अर्ली टु राइज” मतलब “जल्दी सो जाएं और सुबह जल्दी ही जग जाएं”। मुख्यमंत्री योगी भी इसी नियम को फॉलो करते हैं।
2. योगासन: CM योगी फिट रहने के ‌लिए रोज सुबह एक घंटा योग, ध्यान-प्राणायाम करते हैं।

3. पूजा पाठ: योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री के साथ-साथ एक संत भी हैं। रोज सुबह पूजा-पाठ करना उनके दैनिक दिनचर्या का हिस्सा है।

4. हल्का नाश्‍ता: सुबह 8 बजे योगी नाश्ता करते हैं, नाश्ते में उनको दलिया, चना, मौसमी फल पसंद हैं। सबसे ज्यादा पपीता और सेब पसंद हैं। कभी-कभी नाश्ते में वो ड्राइ फ्रूट्स भी लेते हैं।

5. साधारण और हल्का भोजन: दोपहर का खाना 2 बजे खाते हैं। इसमें रोटी, सब्जी, दाल, चावल और सलाद या खिचड़ी होती है। रात का खाना 9 बजे खाते हैं और रात के खाने में भी हल्का और सादा भोजन पसंद करते हैं

6. बेड टाइम: रात के 11 बजे तक सो जाते हैं।

अखिलेश यादव : इन्हें साइकिलिंग और जॉगिंग पसंद है
अखिलेश यादव इस वक्त 48 साल के हैं। राजनीतिक जीवन के अलावा उनकी पत्नी और दो बच्चे भी हैं। ये उनकी फिटनेस ही है कि वो बाहर और घर पर दोनों जगहों पर संतुलित नजर आते हैं। इसके लिए वे 5 काम करते हैं।

1. जल्दी जगते हैंः अखिलेश यादव के दिन की शुरुआत सुबह 5 बजे होती है।

2. साइकिलिंग और जॉगिंग: अखिलेश यादव रोजाना सुबह आधा घंटे जॉगिंग करते हैं। इसके अलावा अखिलेश अपने आप को फिट रखने के लिए साइकिलिंग भी करते हैं।

3. नाश्ते में छाछः फल, सब्जियां और विटामिन वाली चीजों के साथ कभी-कभी इटालियन पास्ता भी लेते हैं। छाछ-दूध उन्हें बहुत पसंद है।

4. दोपहर में दही-आलूः फ्रैंक हुजूर अपनी किताब में बताते हैं कि अखिलेश को दोपहर के खाने में दही-आलू ज्यादा पसंद है।

5. सुबह-शाम में खेलते भी हैंः अखिलेश मुख्यमंत्री रहने के दौरान रोज सुबह 30 मिनट टेनिस खेलते थे। शाम को फुटबॉल और क्रिकेट खेलना भी पसंद करते हैं। चुनावी रैलियों में वो शाम के खेल को स्किप कर देते हैं।

प्रियंका गांधी : महिलाओं की फिटनेस की रोल मॉडल हैं
प्रियंका गांधी 50 साल की हैं। लगता नहीं है ना? वजह है उनकी फिटनेस। इस बार जब वे UP में एक्टिव हुईं तो इंटरव्यूज में बोलीं, “इन दिनों 16 से 18 घंटे तक रोज काम करती हूं। एक दिन में 5-6 रैलियां की हैं।” फिर भी फिटनेस से समझौता नहीं कीं।

1. योग से जुड़ाव है: प्रियंका गांधी के दिन शुरुआत योग से होती है। इसके बाद वो पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकलती हैं। बाहर जब नहीं जातीं तो घर में जिम के ट्रेड मिल पर चलती हैं।

2. घर का खाना: प्रियंका गांधी को ब्रेकफास्ट में पोहा और कॉर्न फ्लेक्स पसंद हैं।

3. दोपहर में पत्तेदार सब्जी अनिवार्यः वे लंच के समय दाल, चावल, रोटी, हरी सब्जी, नींबू वाला सलाद और आचार खाना पसंद करती हैं।

4. शाम में इटालियन कूजिनः शाम के खाने में इटालियन क्विजीन और बिरयानी भी उन्हें पसंद है। जब वे जनसम्पर्क या किसी जगह के दौरे पर होती हैं तो सारे नियम हटा देती हैं। जिस भी जगह होती हैं वहां जो मिलता है, वही खा लेती हैं। उनके पति ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनका मेटाबॉलिज्म इतना अच्छा है कि जिम में मुझे चुनौती दे देती हैं।