Tv 24 Network: Best News Channel in India
Jharkhand Assembly Election: चिराग पासवान ने किया बड़ा दावा, बोले- INDI गठबंधन एक बड़ी हार की ओर...
Monday, 21 Oct 2024 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Jharkhand Assembly Election: झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई है। इसी क्रम में BJP और आजसू ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसी के साथ ही कांग्रेस ने भी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। वहीं सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जोर-शोर से लगी है। इस बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने झारखंड में NDA की सरकार बनने का दावा किया।

बता दे कि कांग्रेस ने सत्तारूढ़ गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर जारी गतिरोध के बीच उम्मीदवार की सूची जारी कर दी है। इससे पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस ने ऐलान किया था कि दोनों दल राज्य की 81 विधानसभा सीट में से 70 पर चुनाव लड़ेंगे। बाकी सीट पर घटक के अन्य सहयोगी लड़ेंगे। मगर गठंबधन के साथी RJD इस फैसले से नाराज चल रहे हैं। वहीं RJD 12 सीटों की मांग पर अड़ी है। अब INDI गठबंधन में सीटों पर चल रही रार पर LJP प्रमुख चिराग पासवान ने तंज कसा है और दावा किया है कि विपक्ष का हरियाणा वाला हाल झारखंड में होने वाला है।

झारखंड में जीत का दावा: चिराग पासवा

इसी बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि हरियाणा चुनाव परिणाम के बाद जिस तरीके से लोगों में इस बात की उम्मीद विश्वास के साथ और बढ़ी है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ही राज्यों का विकास कर सकती है। विपक्ष जिस तरह से हरियाणा में हारा, उससे बड़ी हार की ओर झारखंड में अग्रसर होगा। मैं मानता हूं कि INDI गठबंधन तथाकथित एक बड़ी हार की ओर अग्रसर हो रहा है और झारखंड में NDA मजबूत सरकार बनाने जा रही है।

INDI गठबंधन झारखंड में बटा हुआ है: चिराग

बता दे कि झारखंड विधानसभा चुनाव में NDA में चिराग पासवान को एक सीट मिली है। सीट बंटवारे पर चिराग ने कहा कि मुझे एक सीट मिली है इससे मैं नाराज नहीं हूं। चतरा मेरी पसंद की सीट है। 2014 में जो सीट मिली थी। झारखंड में शिकारीपाड़ा सीट हमें मिल रहा था, मगर हम उस सीट से खुश नहीं थे। झारखंड में एनडीए को सभी सीटों पर मदद करेंगे।

यह भी पढ़ें:- Bahraich Violence: बहराइच हिंसा मामले में बीजेपी विधायक आमने- सामने, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने किया जबरदस्त वार