Lucknow Desk : बिहार की स्वर कोकिला और लोकगायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार रात निधन हो गया। लोक गायिका ने छठ महापर्व के पहले दिन दिल्ली के एम्स अस्पताल में अतिंम सांस ली। बता दें की 21 अक्टूबर से अस्पताल में भर्ती थी और कल रात उनका निधन हो गया। स्वर कोकिला शारदा सिन्हा के निधन से भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। शारदा सिन्हा को पद्म श्री और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वहीं तमाम सेलेब्स ने लोकगायिका को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है.बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने भी शारदा सिन्हा के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, " बहुत दुखद समाचार !! अपनी गायिकी से भोजपुरी संगीत और गायिकी को राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय पटल पर ले जाने वाली महान गायिका शारदा जी को नमन ! भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे ! ॐ शांति."
शारदा सिन्हा के निधन से खेसारी लाल यादव को भी गहरा सदमा लगा है. भोजपुरी एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोक गायिका के निधन पर दुख जताया है. खेसारी ने अपनी पोस्ट में लिखा है, "स्वर के अद्भुत साधिका, लोकगायिका शारदा सिन्हा जी के निधन के खबर से आंख नम आ मन भारी बा. शारदा जी के आवाज आ सुर से बिहार के माटी के मिठास हर कोई महसूस कइलस. भगवान उहाँके आत्मा के शांति आ परिवार के ई दुख सहन करे के हिम्मत देस. उहाँ खानी दोसर केहू ना होई!
रवि किशन भी शारदा सिन्हा के निधन पर हुए भावुक
भोजपुरी के सुपरस्टार रवि किशन भी शारदा सिन्हा के निधन पर भावुक हो गए. रवि किशन ने एक्स अकाउंट पर लोक गायिका को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, "स्वर की देवी हमारे संस्कृति के पहचान जिनके आवाज के बिना छठ पर्व शादी विवाह सब अधूरा होता है आज छठी मईया मां शारदा सिन्हा जी को अपने पास बुला लिए। छठी मईया इनको स्वर्ग प्रदान करे ॐ शांति शांति शांति."भोजपुरी गायिका मालिनी अवस्थी भी शारदा सिन्हा के निधन पर रुआंसी हो गई। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा- 'दीदी आपको कैसे अलविदा कहूं.'
भोजपुरी एक्टर और सिंगर दिनेश लाल यादव निरहुआ भी शारदा सिन्हा के निधन पर काफी इमोशनल हो गए. उन्होंने भी पोस्ट कर लोक गायिका के निधन पर दुख जताया. निरहुआ ने अपनी पोस्ट में लिखा, "लोकप्रिय गायिका, बिहार कोकिला, स्वर साम्राज्ञी, पद्म भूषण से सम्मानित आदरणीया शारदा सिन्हा जी का असामयिक देहान्त बहुत ही शोकदायक है। उनके संगीत के बिना यूपी बिहार का छठ अधूरा रहता था। परमपिता परमेश्वर उनकी आत्मा को शांति व् श्रीचरणों में उच्च स्थान प्रदान करें!"
जन्मदिन पर किया भावुक पोस्ट
1 अक्तूबर को शारदा सिन्हा ने अपना 72वां जन्मदिन मनाया था। इस दौरान उन्होंने पति की तस्वीरों के साथ भावुक पोस्ट किया। इस तस्वीर में शारदा सिन्हा पति ब्रिज भूषण सिन्हा और अपनी पोती के साथ नजर आ रही हैं। इसमें उन्होंने जल्द आने की बात लिखी थी । शारदा सिन्हा के पोस्ट की कुछ लाइनें- 'आखरी मुलाकात की एक तस्वीर बची है, सबके दर्शनार्थ यहां साझा कर रही हूं।