Tv 24 Network: Best News Channel in India
Shahrukh Khan: शाहरुख खान को धमकी देने वाले आरोपी को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार
Monday, 11 Nov 2024 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Shahrukh Khan: हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद पूरी इंडस्ट्री में हड़कंप मचा हुआ था। दरअसल, ये धमकी शाहरुख खान को बांद्रा पुलिस के एक कॉल से मिली थी। जिसके बाद से ही पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई थी। अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी फैजान खान को सुबह गिरफ्तार किया है।

50 लाख की फिरौती के साथ मारने की धमकी

बता दें, महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपी को छत्तीसगढ़, रायपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी फैजान को आज, मंगलवार को रायपुर कोर्ट में पेश किया गया। महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपी फैजान खान के नाम बीते हफ्ते नोटिस जारी किया था। मुंबई पुलिस ने पहली बार फैजान से दो घंटे पूछताछ की थी। इस पूछताछ में फैजान ने सफाई देते हुए बताया था कि उसके नाम से जिस नंबर से 50 लाख की फिरौती के साथ शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी दी गई।

रिमांड में लेने की मांग करेगी पुलिस

जिस मोबाईल से आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी थी। वो मोबाइल आरोपी के पास से 5 दिन पहले खो गया था। फैजान ने आगे बताया कि उसने मोबाइल खोने की रिपोर्ट भी रायपुर के खमारडीह थाने में की है। मुंबई पुलिस की ओर से फैजान खान को नोटिस दिया गया थाजिसके बाद उसे पूछताछ के लिए आज पंडरी थाने बुलाया गया था, लेकिन नोटिस पर जब फैजान पूछताछ के लिए नहीं पहुंचा, तो उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

5 नवंबर को दी थी मारने की धमकी

बता दें. 5 नवंबर को एक कॉल के माध्यम से बॉलीवुड के एक्टर शाहरुख खान को जान से मारने की दी गई थी। धमकी वाली कॉल पर कहा गया था कि अगर शाहरुख खान ने 50 लाख रुपये नहीं दिए, तो उन्हें मार दिया जाएगा। इसके साथ ही जब कॉल करने वाले से उसकी पहचान पूछी गई थी, तो उसने अपना नाम हिंदुस्तानी लिखने के लिए कहा था। जिसके बाद से मुंबई पुलिस कॉल ट्रेस कर जांच शुरू की थी और आज आरोपी गिरफ्तार हो गया।

यह भी पढ़ें:- Akhilesh Yadav: सीएम योगी की कुर्सी जाना तय ?, कुंदरकी में अखिलेश ने की भविष्य वाणी !