Tv 24 Network: Best News Channel in India
Rohit Sharma: रोहित शर्मा दोबारा बने पिता, पत्नी रितिका ने दिया बेटे को जन्म
Friday, 15 Nov 2024 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Rohit Sharma: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के घर से खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, कप्तान रोहित शर्मा को जिसका इंतजार था उनका वो सपना पूरा हो गया। रोहित दूसरी बार पिता बन गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, रोहित की पत्नी रितिका ने बेटे को जन्म दिया है। इस तरह रोहित बेटी के बाद अब एक बेटे के भी पिता बन गए हैं। बता दें, रोहित की पत्नी रितिका ने शुक्रवार 15 नवंबर को मुंबई में ही बेटे को जन्म दिया। इस खबर ने रोहित और रितिका के अलावा उनके परिवार और उनके सभी फैंस को खुशियों से भर दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया के फैंस भी कॉफी खुश हैं क्योंकि टीम इंडिया के कप्तान के ऑस्ट्रेलिया सीरीज में शुरू से खेलने की संभावना बढ़ गई है।

2018 में पहली बार बने थे पिता

दरअसल, पिछले कुछ हफ्तों से अटकलें लगाई जा रही थीं कि रोहित जल्द ही पिता बनने वाले हैं। बस इंतजार इस बात का था कि ये खुशखबरी कब मिलेगी? आखिर कल यानी शुक्रवार 15 नवंबर को ये इंतेजार खत्म हो गया।

कब हुई थी रोहित और रितिका की शादी?

कप्तान रोहित शर्मा की शादी दिसंबर 2015 में रितिका के साथ हुई थी। इसके बाद दिसंबर 2018 में उनकी बेटी समायरा का जन्म हुआ था। 15 नवंबर 2024 को कप्तान के परिवार में एक और सदस्य जुड़ गया है, जो और बेटी समायरा को एक छोटा भाई मिल गया।

ऑस्ट्रेलिया जाने की संभावना हुई मजबूत

बता दे कि रोहित और उनके परिवार के साथ टीम इंडिया के लिए भी अच्छी खबर है। बच्चे के जन्म के इंतजार में रोहित अपने साथी खिलाड़ियों के साथ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना नहीं हो सके थे। भारतीय कप्तान को लेकर लगातार ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि वो पहले टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे जबकि दूसरे टेस्ट में खेलने को लेकर भी स्थिति साफ नहीं थी। हालांकि अब इन सब संदेह के दूर होने की उम्मीद जग गई है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें:- UP News: बाइक टकराने से मऊ में मचा बवाल, पथराव में पुलिस की गाड़ियों के टूटे शीशे