Tv 24 Network: Best News Channel in India
Pushpa 2 Online Leak: रिलीज के कुछ ही घंटे बाद ऑनलाइन लीक हुई 'पुष्पा 2', हो सकता है करोड़ों का नुकसान
Wednesday, 04 Dec 2024 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Pushpa 2 Online Leak: 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के कुछ ही घंटों बाद से अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2: द रूललीक हो गई है। इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। दरअसल, पुष्पा द राइज की रिलीज के तीन साल बाद अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 को थिएटर में देखन के लिए फैंस में होड़ मची हुई है। जिसके चलते इसकी दमदार एडवांस बुकिंग हुई थी। तो वहीं पुष्पा 2 के सिनेमाघरों में हिट होने के कुछ ही घंटे हुए हैं। इस खबर से जुड़ी शॉकिंग खबर आ रही है। ये फिल्म पायरेसी साइटों पर ऑनलाइन लीक हो गई है।

रिलीज के कुछ ही घंटों बाद ऑनलाइन लीक हुई 'पुष्पा 2'

फैंस में पुष्पा 2 का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। ये फिल्म वर्ल्डवाइड 250 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग करने की उम्मीद है। लेकिन उससे पहले फिल्म के मेकर्स को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, ये फिल्म फुल एचडी प्रिंट में ऑनलाइन लीक हो गई है।

फिल्म पुष्पा 2 द रूल मूवी डाउनलोड, पुष्पा 2 द रूल मूवी एचडी डाउनलोड, पुष्पा 2 द रूल तमिलरॉकर्स, पुष्पा 2 द रूल फिल्मीजिला, पुष्पा 2 द रूल टेलीग्राम लिंक, पुष्पा 2 द रूल मूवी फ्री एचडी डाउनलोड के सर्च के साथ मुफ्त डाउनलोड के लिए अवेलेबल है।

2021 में आई थी पुष्पा द रूल

गौरतलब है कि सुकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म 2021 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा द राइज की सीक्वल है। पुष्पा के लिए अल्लू अर्जुन ने बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार भी अपने नाम किया था।