Tv 24 Network: Best News Channel in India
Delhi News : मजबूती के साथ दिल्ली चुनाव के लिए AAP ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, जानें नए चेहरों के नाम !
Sunday, 08 Dec 2024 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Delhi News : दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है। चुनाव में अब कुछ ही महीने का समय है। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस बार दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की सीट बदल गई है। मिली जानकारी के अनुसार, बता दें, इस बार मनीष सिसोदिया पटपड़गंज सीट की जगह जंगपुरा सीट से चुनाव लड़ेंगे, क्योंकि पटपड़गंज सीट से अवध ओझा चुनाव लड़ेंगे।

दरअसल, दिल्ली में विधानसभा के चुनाव फरवरी में कराए जा सकते हैं। जिसको देखते हुए पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली 'आप' ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी बीच अरविंद केजरीवाल ने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है। जिसमें 20 कैंडिडेट शामिल है।

दूसरी लिस्ट में हाल ही में आप में शामिल हुए कई चेहरों को भी पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। जिसमें जितेंद्र सिंह शंटी का भी नाम शामिल है।

उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

1. नरेला- दिनेश भारद्वाज

2. तिमारपुर- सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू

3. आदर्श नगर- मुकेश गोयल

4. मुंडका- जसबीर कराला

5. मंगोलपुरी- राकेश जाटव धर्मरक्षक

6. रोहिणी- प्रदीप मित्तल

7. चांदनी चौक- पुनर्दीप सिंह साहनी (सैबी)

8. पटेल नगर- प्रवेश रतन

9. मादीपुर- राखी बिड़लान

10. जनकपुरी- प्रवीण कुमार

11. बिजवासन- सुरेंद्र भारद्वाज

12. पालम- जोगिंदर सोलंकी

13. जंगपुरा- मनीष सिसौदिया

14. देवली- प्रेम कुमार चौहान

15. त्रिलोकपुरी- अंजना पारचा

16. पटपड़गंज- अवध ओझा

17. कृष्णा नगर- विकास बग्गा

18. गांधी नगर- नवीन चौधरी (दीपू)

19. शाहदरा- पदमश्री जितेंदर सिंह शंटी

20. मुस्तफाबाद- आदिल अहमद खान

गौरतलब है कि 'आप' ने नवंबर में पहली सूची जारी की थी, जिसमें 11 प्रत्याशियों को मौका दिया था। इनमें से छह ऐसे नेता हैं जो हाल ही में कांग्रेस या फिर बीजेपी छोड़कर केजरीवाल की पार्टी में शामिल हुए हैं, जबकि तीन निवर्तमान विधायकों को टिकट दिया गया, तो वहीं तीन ऐसे प्रत्याशी हैं जो पिछला चुनाव हार गए थे। फिर भी 'आप' ने उनपर भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दे दिया है।

पहली लिस्ट के 11 प्रत्याशी

1.  छतरपुर से ब्रह्म सिंह तंवर को मिला मौका

2.  किराड़ी से अनिल झा बनाए गए प्रत्याशी

3.  विश्वास नगर से दीपक सिंघला को मिला टिकट

4.  रोहतास नगर से सरिता सिंह को दिया गया टिकट

5.  लक्ष्मी नगर से बीबी त्यागी हैं 'आप' प्रत्याशी

6.  बदरपुर से राम सिंह पर जताया गया है भरोसा

7.  सीलमपुर से जुबैर चौधरी को मिला टिकट

8.  सीमापुरी से वीर सिंह धींगान को मिला मौका

9.  घोंडा से गौरव शर्मा को 'आप' ने दिया टिकट

10. करावल नगर से मनोज त्यागी बनाए गए उम्मीदवार

11. मटियाला से सोमेश शौकीन पर जताया भरोसा

बता दें कि 'आप' ने 2015  विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करके 2020  में भी बरकरार रखा था। हालांकि, इनकी कुछ सीटें कम हुईं, फिर भी यह प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आई। 'आप' ने 2015 में 67 सीटें जीती थीं, तो  वहीं 2020 में 62 सीटें अपने नाम की।

यह भी पढ़ें:- Maharashtra Assembly Speaker: महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर फिर बने राहुल नार्वेकर, मुंबई की कोलाबा सीट से दूसरी बार हुए निर्वाचित