Tv 24 Network: Best News Channel in India
Allu Arjun Arrested: अल्लू अर्जुन को मिल सकती है सजा !, जानें कौन सा मामला हुआ दर्ज?
Thursday, 12 Dec 2024 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Allu Arjun Arrested: देश के जाने-माने सुपरस्टार और साउथ इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में शामिल अल्लू अर्जुन की मुश्किलें बढ़ गई है। दरअसल, अल्लू अर्जुन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें, हाल ही में पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ हुई थी जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी बवाल मचा था। इसी बीच आज अल्लू अर्जुन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

किस वजह से गिरफ्तार हुए अल्लू अर्जुन ?

दरअसल, देश में 5 दिसंबर को साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 फिल्म रिलीज हुई थी। जिसने अब तक 1000 करोड़ से ज्यादा की ताबड़तोड़ कमाई की है। वहीं 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थियेटर में 'पुष्पा 2 की एक स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस स्क्रीनिंग में अल्लू अर्जुन ने भी शिरकत की थी। लेकिन उनके आने के बाद थिएटर में भगदड़ मच गई। जिसमें एक महिला की मौत हो गई। जिसके बाद अल्लू अर्जुन पर आरोप लगाया गया कि उनके आने से भगदड़ मची जिसके वजह से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने थिएटर प्रबंधन पर और अल्लू अर्जुन पर इस मामले में केस दर्ज किया था। अब इसी केस में उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

क्या मिल सकती है जमानत?

अल्लू अर्जुन के खिलाफ ये मामला है कि वो थिएटर में आए थे। इसी वजह से भगदड़ मच गई। जिमें महिला की मौत हो गई। इस हदसे की वजह से अल्लू अर्जुन पर गैर इरादतन हत्या के तहत मुकदमा चलाया जा सकता है। भारतीय न्याय संहिता यानी बीएनएस की धारा 118  के तहत जो जान बूझकर चोट पहुंचाने के लिए लगाई जाती है। वहीं बीएनएस धारा 105 के तहत मामला दर्ज होता है। इसके अलावा 20000 के जुर्माने का भी प्रावधान है।

वहीं धारा 105 के तहत दस साल तक की जेल हो सकती है। हालांकि इस धारा के तहत जमानत मिल जाती है। इसमें अग्रिम जमानत क लिए आवेदन दिया जा सकता है।