Tv 24 Network: Best News Channel in India
Maharashtra Portfolio Distribution: जल्द महाराष्ट्र में होगा मंत्रालय का बंटवारा, जानें शिवसेना ने क्या कहा?
Friday, 20 Dec 2024 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Maharashtra Portfolio Distribution: महाराष्ट्र में महायुति की जीत को पूरा एक महीना हो गया है। लेकिन अभी तक राज्य में मंत्रालयों का बंटवारा नहीं हो सका। महाराष्ट्र में किसे कौन सा पोर्टफोलियो मिलेगा? इसका जवाब जानने के लिए हर कोई बेताब है। इस पर शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता भारत गोगावाले ने चुप्पी तोड़ी है। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को पोर्टफोलियो का ऐलान हो सकता है।

महायुति की बैठक

दरअसल, महाराष्ट्र में महायुति की बड़ी जीत हुई है। महायुति सरकार के तीनों बड़े गुटों बीजेपी, शिव सेना और एनसीपी ने बैठक बुलाई थी। इस बैठक में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी शामिल थे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद अब महाराष्ट्र के मंत्रालयों पर बना सस्पेंस खत्म हो जाएगा।

शिवसेना नेता ने दिया बयान

वहीं महाराष्ट्र सरकार के मंत्री भारत ने बताया कि आज यानी शनिवार को मंत्रालयों के पोर्टफोलियो का बंटवारा हो सकता है। शुक्रवार को तीनों दलों की बैठक हुई थी। उन्होंने आगे कहा कि हमने मुख्यमंत्री के साथ नाश्ता भी किया। पोर्टफोलियो को लेकर महायुति में कोई मतभेद नहीं है। जो भी फैसला होगा वो सभी को मान्य होगा।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 कब हुआ?

गौरतलब है कि 5 दिसंबर को महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह हुआ था। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी मौके पर मौजूद थे। बता दे कि 20 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद 23 नवंबर को नतीजे सामने आए थे। जिसमें 288 सीटों में से महाविकास अघाड़ी ने 230 सीटों पर जीत हासिल की थी। तो वहीं इसमें बीजेपी को 132, शिवसेना को 57 और एनसीपी को 41 सीटें मिली थीं। अब जल्द ही मंत्रालय का भी बंटावारा हो जाएगा।