Tv 24 Network: Best News Channel in India
Maha Kumbh 2025 : कल से शुरू हो रहा आस्था का सबसे बड़ा पर्व महाकुंभ, जानिए शाही स्नान की महत्वपूर्ण तिथियां
Sunday, 12 Jan 2025 00:00 am
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Maha Kumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ कल यानि 13 जनवरी से हिंदुओं के आस्था का सबसे बड़ा पर्व शुरू हो जाएगा। इस धार्मिक मेले की तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। महाकुंभ को सबके लिए सुरक्षित, सुगम, आनंददायक और यादगार बनाने के लिए तमाम इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया था कि महाकुम्भ के स्नान पर्व से दो दिन पहले ही शनिवार को करीब 25 लाख लोगों ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई थी। दरअसल, महाकुम्भ का स्नान 13 जनवरी से शुरू हो रहा है। वहीं अगला स्नान पर्व 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर है।

कब शुरू हो रहा है महाकुंभ 2025?

महाकुंभ 2025 का आयोजन 13 जनवरी से शुरू हो रहा है। यह धार्मिक पर्व पूरे प्रयागराज में आयोजित किया गया है, जहां श्रद्धालु गंगा और संगम में डुबकी लगाते हैं।

क्या हैं महाकुंभ 2025 में स्नान की प्रमुख तिथियां?

महाकुंभ 2025 के दौरान शाही स्नान के लिए महत्वपूर्ण तिथियां भी हैं। 13 जनवरी, 14 जनवरी (मकर संक्रांति) 29 जनवरी (मौनी अमावस्या), 3 फरवरी (बसंत पंचमी), 12 फरवरी (माघी पूर्णिमा), 26 फरवरी (महाशिवरात्रि) इसके अलावा कुछ कुंभ स्नान किया जाएगा, लेकिन इन्हें शाही स्नान के नहीं माना जाता।

महाकुंभ 2025 में कितने लोगों के आने की संभावना?

पिछले महाकुंभ (2019) में करीब 25 करोड़ लोग गंगा और संगम में स्नान करने आए थे, और महाकुंभ 2025 में यह आंकड़ा 45 करोड़ तक पहुंचने की संभावना है। वहीं बता दे कि 12 जनवरी 2025 को ही करीब 25 लाख लोगों ने डुबकी लगाई है।

महाकुंभ में सुरक्षा और सुविधाओं के इंतजाम

महाकुंभ के लिए सुरक्षा, सुगमता और आनंददायक अनुभव सुनिश्चित करने के लिए कई उपाय किया गया है। मेला क्षेत्र में एआई सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं की संख्या और सुरक्षा की सही जानकारी मिल सके। साथ ही, स्वास्थ्य सेवाओं, यातायात व्यवस्था और सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है।

महाकुंभ के आयोजन स्थल में क्या खास इंतजाम?

दरअसल, महाकुंभ 2025 के आयोजन स्थल पर सुरक्षा के लिए कड़ी व्यवस्था की गई है, जिसमें सीसीटीवी कैमरे, चिकित्सा सेवाएं, बेहतर परिवहन व्यवस्था और साफ-सफाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, श्रद्धालुओं के लिए विश्राम स्थल और भोजन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। पूरे मेला क्षेत्र में एआई सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने से स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की सही संख्या का पता लगाना आसान है। बता दे कि पिछले कुम्भ 2019 में पूरी मेला अवधि में 25 करोड़ लोगों ने गंगा और संगम में स्नान किया था, लेकिन इस बार महाकुम्भ 2025 में यह आंकड़ा 45 करोड़ को पार कर जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:- Maha Kumbh 2025: अगर आपने इस मंदिर का नहीं किया दर्शन तो आपका महाकुंभ स्नान अधूरा, जानिए मंदिर का महत्व