Tv 24 Network: Best News Channel in India
दिल्ली चुनाव में एक साथ अखिलेश और अरविंद केजरीवाल Delhi में Akhilesh Yadav करेंगे Arvind Kejriwal के साथ रोड शो, ये सपा नेता भी देंगे साथ
Monday, 27 Jan 2025 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Digital Desk: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का साथ देने अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी चुनावी मैदान में उतरेंगे। बता दें, दिल्ली में सत्तारूढ़ AAP को अपना समर्थन देने के लिए समाजवादी पार्टी के साथ-साथ तृणमूल कांग्रेस, शिवसेना यूबीटी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) भी साथ है।

मिली जानकारी के मुताबिक, 30 जनवरी को सपा प्रमुख अखिलेश यादव और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एक साथ रिठाला विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे। वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ पार्टी के कई सांसद भी AAP के लिए प्रचार करेंगे। आप ने कहा कि कैराना सांसद इकरा हसन भी विधानसभा चुनाव में आप उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगी।

इंडिया गठबंधन में टूट का संकेत

बता दें, दिल्ली विधानसभा चुनाव कांग्रेस और आप दोनों पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ रही है। इस तरह देखा जा रहा है कि इंडिया गठबंधन में भीतरी कलह शुरू हो गई है। वैसे आपको बता दे कि इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव 2024 दिल्ली में एक साथ चुनाव लड़ा था। AAP और सपा दोनों विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) का हिस्सा हैं, जिसमें कांग्रेस भी शामिल है। हालांकि, सपा नेता केवल AAP के लिए प्रचार करेंगे। हालांकि, दोनों पार्टियां ( कांग्रसे और आप) दिल्ली विधानसभा चुनाव में अलग-अलग हैं, जिसके कारण गठबंधन के भीतर समर्थन का विभाजन हो गया है, क्योंकि इंडिया गठबंधन के प्रमुख सहयोगी आप का समर्थन कर रहे हैं।

इंडिया गठबंधन "अक्षुण्ण" : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन "अक्षुण्ण" है। उन्होंने 15 जनवरी को कहा इंडिया गठबंधन बरकरार है। मुझे याद है जब इंडिया गठबंधन बना था तो यह निर्णय लिया गया था कि जहां भी क्षेत्रीय पार्टी मजबूत होगी गठबंधन उन्हें समर्थन देगा।

5 फरवरी को दिल्ली में होगी वोटिंग

गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक है। दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग होगी। ऐसे में अब चुनाव प्रचार के लिए महज कुछ ही दिनों का समय बचा हुआ है। वहीं 8 फरवरी को मतगणना की जाएगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। तो वहीं कांग्रेस भी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें:- Delhi Chunav प्रचार को देखते हुए BSP की कल बड़ी बैठक, मायावती बनाएंगी चुनावी रणनीति?