Lucknow Desk: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद Ramji Lal Suman पर जारी विवाद ने एक बार फिर से सनसनी फैला दी है। दरअसल, आज रविवार को Ramji Lal Suman के काफिले पर हमला हुआ। आगरा से गभाना-बुलंदशहर की ओर जाते समय Ramji Lal Suman के काफिले में अचानक हड़कंप मच गया। करणी सेना के कार्यकर्ताओं को सड़क पर देखकर काफिले की गाड़ियाँ तेज रफ्तार में आपस में टकरा गईं। मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत हालात को काबू में लिया। फिलहाल इस हादसे में कोई बड़ी घटना नहीं हुई।
राज्यसभा सांसद और करणी सेना के बीच तनाव
बता दें, यह घटना ऐसे समय में हुई है जब से Ramji Lal Suman और करणी सेना के बीच तनाव चल रहा है। यह पूरा मामला 21 मार्च 2025 से शुरू हुआ था, जब संसद में सुमन ने 16वीं सदी के राजपूत योद्धा राणा सांगा को “गद्दार” कहकर संबोधित किया था। सुमन ने आरोप लगाया था कि राणा सांगा ने मुगल शासक बाबर को भारत बुलाया था। उनके इस बयान से राजपूत समुदाय में भारी आक्रोश फैल गया था।
करणी सेना कार्यकर्ताओं ने सुमन के घर पर हमला
वहीं 26 मार्च को आगरा में Ramji Lal Suman के आवास पर बड़ी संख्या में करणी सेना कार्यकर्ताओं ने हमला किया था। इस मौके पर पत्थरबाज़ी और तोड़फोड़ में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे और पुलिस बल को भी चोटें आई थीं।
बता दें, Ramji Lal Suman के बयान के बाद से करणी सेना में गुस्सा है। यह तनाव तब और बढ़ गया जब Ramji Lal Suman ने माफी मांगने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा था कि वो इतिहास पर आधारित अपने बयान पर कायम हैं। किसी भी दबाव में आकर माफी नहीं माँगेंगे। इसके जवाब में करणी सेना ने पूरे राज्य में आंदोलन तेज कर दिया था।
निकाली गई थी “स्वाभिमान रैली”
आगरा में 12 अप्रैल को “स्वाभिमान रैली” निकाली गई थी, जिसमें हथियारों का प्रदर्शन किया गया। 18 अप्रैल को अलीगढ़ में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जिसने Suman की हत्या के लिए इनाम की घोषणा की थी। इसके अगले ही दिन सपा प्रमुख ने आगरा जाकर Suman से मुलाकात की और इसे “राजनीतिक साजिश” करार दिया था।
इस मामले की वजह से यूपी की राजनीति गर्म है। जहां सपा इसे दलित अस्मिता पर हमला बता रही है, तो वहीं करणी सेना राजपूत सम्मान के सवाल को उठा रही है। फिलहाल हालात बेहद संवेदनशील बना हुआ है कि आने वाले दिनों में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें:- Pahalgam हमले के बाद से एक्शन में सरकार, पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने का आज आखिरी दिन