Tv 24 Network: Best News Channel in India
बाल-बाल बचे बिहार के CM Nitish Kumar, वीडियो वायरल
Friday, 02 May 2025 00:00 am
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk: बिहार के नालंदा में हेलीकॉप्टर लैंडिंग के समय CM Nitish Kumar बाल-बाल बच गए है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि लैंडिंग के समय तेज हवा के कारण टीन का दो शेड उड़ा। इसमें से एक शेड हेलीकॉप्टर के पास तक पहुंच गया था। अगर यह शेड हेलीकॉप्टर से टकरा जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

CM Nitish Kumar की सुरक्षा में भारी चूक

बता दें, यह हादसा तब हुआ जब मुख्यमंत्री एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पटना से हेलिकॉप्टर से राजगीर पहुंचे थे। इस दौरान टीन का टुकड़ा हेलिकॉप्टर से दूर गिरा, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना के बाद सीएम की सुरक्षा में लगे कर्मचारी भी सहम गए। वहीं हेलिकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग करा दी गई, लेकिन इस घटना ने CM Nitish Kumar की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही उजागर कर दी है।

इस कार्यक्रम की तैयारी प्रशासन ने पहले से की थी। इस बीच एक सवाल यह उठ रहा है कि हेलीपैड के पास टीन का शेड क्यों नहीं हटाया गया। वहीं एक अधिकारी ने बताया कि हेलिकॉप्टर के उतरते समय हवा का दबाव बहुत ज्यादा होता है। इसलिए आसपास की चीजें उड़ने लगती हैं। जब सबकुछ मालूम था तो सावधानी क्यों नहीं बरती गई।

हैलीपैड के पास उड़ने लगा करकट

CM Nitish Kumar का यह कार्यक्रम पहले से तय था। CM Nitish Kumar राजगीर स्थित स्पोर्ट्स एकेडमी में नवनिर्मित अत्याधुनिक खेल सुविधाओं के लोकार्पण के लिए पहुंचे थे। इनडोर हॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, वॉलीबॉल समेत अन्य खेलों के कोर्ट का उद्घाटन किया। इस खेल अकादमी को अंतरराष्ट्रीय मानकों के मुताबिक विकसित किया गया है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार मंच पर मौजूद रहे।