Tv 24 Network: Best News Channel in India
भारत का Pakistan के खिलाफ बड़ा प्लान, दुनिया को देगी Operation Sindoor की जानकारी
Friday, 16 May 2025 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk: भारत सरकार ने पाकिस्तान को सबक सिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ा है। वहीं अब भारत सरकार Operation Sindoor की सफलता के बाद आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान की सरकार को बेनकाब करेगी। इसके लिए भारत सरकार ने अलग-अलग राजनीतिक दलों के सांसदों को विदेश भेजने का फैला लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, सांसदों का डेलीगेशन अमेरिका, ब्रिटेन, यूएई जाएगा। इस दौरान डेलीगेशन ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी और आतंकवाद पर दुनियाभर में चर्चा करेंगे।

अभी तक जानकारी के मुताबिक, भारत के डेलीगेशन में 40 सांसद हो सकते हैं। 23 मई से 10 दिनों के दौरे पर भारत का डेलीगेशन कई देशों की यात्रा करेगा। दरअसल, भारत सरकार पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर बड़े स्ट्राइक की तैयारी कर रही है।

40 सांसदों को विदेश भेजेगी भारत सरकार

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 40 सांसदों का एक ऑल पार्टी डेलीगेशन बनाया जाएगा। इसमें कश्मीर, आतंकवाद और Operation Sindoor पर भारत का रुख दुनिया के सामने रखा जाएगा। इसमें 40 सांसदों को 7 ग्रुप में बांटा जाएगा। यह ग्रुप अलग-अलग देशों में जाएंगे। अभी तक जो भी जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार, यह प्रोग्राम 10 दिन का होगा और 23 मई को इस डेलीगेशन के सदस्य विदेश जाएंगे। यह सांसद अमेरिका, ब्रिटेन, यूनाइडेट अरब अमीरात, साउथ अफ्रीका और जापान समेत कुछ अन्य देशों में जाकर भारत का पक्ष रखेंगे। इसकी तैयारी संसदीय कार्यमंत्री किरण रिजिजू कोऑर्डिनेशन कर रहे हैं।

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने किया ट्वीट

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने ट्वीट किया, “कल सुबह संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से बात की और पाकिस्तान से आतंकवाद पर भारत का रुख स्पष्ट करने के लिए विदेश भेजे जाने वाले प्रतिनिधिमंडल के लिए नाम प्रस्तुत करने को कहा। निम्नलिखित नाम दिए गए:

आनंद शर्मा

गौरव गोगोई

डॉ. सैयद नसीर हुसैन

राजा बरार

कौन होगा इसमें शामिल?

मिली जानकारी के मुताबिक शशि थरूर, मनीष तिवारी, प्रियंका चतुर्वेदी, सस्मित पात्रा, संजय झा, सलमान खुर्शीद, अपराजिता सारंगी जैसे सांसद इस डेलीगेशन में शामिल हो सकते हैं। इसकी जानकारी संसदीय कार्यमंत्री किरण रिजिजू ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

डेलीगेशन का नेतृत्व करेंगे ये नेता

दरअसल, सांसदों के इन 7 डेलीगेशन का नेतृत्व कांग्रेस के सांसद शशि थरूर, भाजपा के सांसद रविशंकर प्रसाद, जदयू के संजय कुमार झा, भाजपा के बैजयंत पांडा, डीएमके के कानीमोझी करुणानिधि, एनसीपी की सुप्रिया सुले और शिवसेना के एकनाथ शिंदे करेंगे।

भारत दुनिया को बताया क्यों Operation Sindoor को दिया अंजाम

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत सरकार ने तय किया है कि सांसदों का डेलीगेशन दुनिया के अलग-अलग देशों में भेजेगा। इसके माध्यम से Operation Sindoor की जरूरतों को बताएगा। इसके साथ ही यह भी बताया जाएगा कि पहलगाम आतंकी हमले के शामिल आतंकियों के आकाओं के खिलाफ पाकिस्तान ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की थी। जिसके वजह से भारत को मजबूरन पाकिस्तान में घुसकर आतंकी कैंपों को तबाह करना पड़ा है। भारत की कार्रवाई पूरी तरह आत्म रक्षा के अधिकार के तहत हुई।

पाकिस्तान ने सीजफायर का प्रस्ताव रखा

बीते दिनों भारत ने आतंकवादियों के 9 ठिकानों को निशाना बनाया था, जिसमें 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए थे। इसके बाद पाकिस्तान ने कार्रवाई की, तो उनके मिसाइलों और ड्रोन्स को भारतीय डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही मार गिराया। इसके बाद जब भारत ने कार्रवाई शुरू की, तो पाकिस्तान ने सीजफायर का प्रस्ताव रख दिया, जिसपर फिलहाल सहमति बन गई है।

यह भी पढ़ें:- MP Deputy CM Jagdish Deora : सीएम जगदीश देवड़ा विवादित बयान, मोदी के चरणों में देश की सेना !