Lucknow Desk: बिहार में इस साल के अक्टूबर- नवंबर में विधानसभा चुनाव होने है। जिसको देखते हुए एक तरफ महागठबंधन कमर कस कर तैयार है, तो वहीं दूसरी तरफ NDA ने फिर से सत्ता पाने के लिए किलेबंदी शुरू कर दी है। चुनाव की तैयारियों को देखते हुए नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav जनता दल यूनाईटेड (जेडीयू) विधायक डॉ. संजीव कुमार से मिलने उनके घर पहुंचे। बता दें, तेजस्वी यादव की संजीव कुमार से मुलाकात को राजनीतिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पूर्व मंत्री रामानंद सिंह को श्रद्धांसुमन अर्पित किया
Tejashwi Yadav खगड़िया में पूर्व परिवहन मंत्री रामानंद सिंह के श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। इस दौरान रामानंद सिंह के दो बेटे मौजूद रहे। एक बेटे डॉ. संजीव, जेडीयू विधायक हैं। जबकि दूसरे बेटे राजीव कुमार, कांग्रेस पार्टी से एमएलसी हैं। तेजस्वी यादव ने रामानंद सिंह के परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ होने की बात कही।
मृतक किसान बाबूलाल यादव के परिजनों से मिले तेजस्वी
इस दौरान Tejashwi Yadav खगड़िया के परबत्ता में सिराजपुर गांव का दौरा किए। उन्होंने मृतक बाबूलाल यादव के परिवार से मिलकर शोक व्यक्त किया। इसके साथ ही घटना की जानकारी ली। Tejashwi Yadav ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए खगड़िया एसपी से बात की और उसे जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
जमीन विवाद में मारी गोली
बता दें, किसान बाबूलाल यादव की चार दिन पहले जमीन के विवाद में अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। Tejashwi Yadav ने बाबूलाल यादव के परिवार को सांत्वना दी है। इस दौरान Tejashwi Yadav ने कहा कि वे बाबूलाल यादव के परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे और सजा दे।