Tv 24 Network: Best News Channel in India
Sawan Somwar : सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव को कैसे करें खुश, जानिए पूजा विधि, शुभ संयोग, महत्व व पूजन सामग्री
Sunday, 09 Jul 2023 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Sawan Somwar : आज 10 जूलाई को सावन का पहला सोमवार है। सावन का महिना देव के महादेव महादेव को समर्पित है। सावन का सोमवार महादेव के भक्तों के लिए विशेष होता है। इस दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती है। सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव के साथ माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने से वैवाहिक जीवन सुखद होता है। तो आइए जानते है सवान के पहले सोमवार के दिन भगवान शिव की कैसे पूजा-अर्चना की जाए।
 

पहले सोमवार को बन रहे शुभ संयोग-

सावन के पहले सोमवार सुकर्मा योग का शुभ संयोग बन रहा है। सुकर्मा योग दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से शुरू होगा। ज्योतिष शास्त्र में सुकर्मा योग को अत्यंत शुभ माना गया है।
 

सावन सोमवार पूजा- विधि

पूजा में प्रयोग की जाने वाली सामग्री

भगवान शिव को खुश करने के लिए भक्तों अनेक प्रकार की सामग्री का प्रयोग करते है। पुष्प, पंच फल पंच मेवा, रत्न, सोना, चांदी, दक्षिणा, पूजा के बर्तन, कुशासन, दही, शुद्ध देशी घी, शहद, गंगा जल, पवित्र जल, पंच रस, इत्र, गंध रोली, मौली जनेऊ, पंच मिष्ठान्न, बिल्वपत्र, धतूरा, भांग, बेर, आम्र मंजरी, जौ की बालें,तुलसी दल, मंदार पुष्प, गाय का कच्चा दूध, ईख का रस, कपूर, धूप, दीप, रूई, मलयागिरी, चंदन, शिव व मां पार्वती की श्रृंगार की सामग्री प्रयोग की जाती है।
 

सावन के सोमवार का महत्व- 

सावन के सोमवार को बहुत ही पवित्र माना जाता है। इस दिन भगवान शिव की पुजा करने से भक्तों के सभी कष्ट दुर हो जाते है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। सोमवार का व्रत करने से भगवान शंकर की विशेष कृपा प्राप्त होती है। सावन का महीना भगवान शिव को अतिप्रिय होता है, जिस वजह से इस माह के सोमवार का महत्व सबसे अधिक होता है। इस बार सावन का पहले सोमवार आज यानी 10 जुलाई 2023 को है। इस साल अधिकमास के चलते सावन मास में कुल 8 सोमवार व्रत है।