Lucknow Desk: एक बार फिर देश में Corona वायरस ने दस्तक दे दी है। इस समय तेजी से कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। अब एक्टिव मामलों की संख्या 1000 के पार पहुंच गई है। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, फिलहाल देश में कुल 1009 सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 752 नए मामले हाल ही में दर्ज किए गए हैं।
दिल्ली और महाराष्ट्र में अलर्ट
केरल में Corona के तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। राज्य में 430 एक्टिव मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में 209, दिल्ली में 104 और कर्नाटक में 47 सक्रिय मामले हैं। राजधानी दिल्ली में अचानक 100 से अधिक मामसे सामने आने हैं। जिसके वजह से स्वास्थ्य विभाग हड़कंप मच गया है।
कई राज्यों में नहीं है कोई मामले, फिर भी सतर्क रहने की सलाह
अंडमान-निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में फिलहाल कोई सक्रिय मामला नहीं है। वहीं बिहार में अब कोरोना के दो नए केस सामने आए हैं। इस बीच, कोरोना से हाल ही में महाराष्ट्र में 4, केरल में 2 और कर्नाटक में 1 मौत की रिपोर्ट सामने आई है, जबकि 305 मरीजों ने इस दौरान Corona वायरस को मात दी है।
सरकार ने जारी की चेतावनी
स्वास्थ्य मंत्रालय और विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बता दें, बदलते मौसम और आगामी त्योहारों को देखते हुए भीड़भाड़ वाली जगहों में मास्क पहनने, हाथ धोने और लक्षण दिखने पर टेस्ट कराने की अपील की गई है। इसके अलावा दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों पर निगरानी रखने और सर्तकता बरतने की सलाह दी गई है। वहीं सरकार आने वाले दिनों में निगरानी और टीकाकरण को और सख्त करने की तैयारी में जुटी है।
यह भी पढ़ें:- COVID-19 ने फिर पकड़ी रफ्तार, इन राज्यों की बढ़ाई टेंशन