Tv 24 Network: Best News Channel in India
Sunil Gavaskar Birthday: मशहूर बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने दिया ऐसा बयान, जो सोशल मीडिया पर हो गया वायरल
Sunday, 09 Jul 2023 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

लिटिल मास्टर नाम से मशहूर बल्लेबाज सुनील गावस्कर आज आपना 74वां जन्मदिन मना रहे है। गावस्कर 16 सालों से भारतीय क्रिकेट में बल्लेबाज की भूमिका निभा रहे है। आज गावस्कर के जन्मदिन के मौके पर एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, सुनील गावस्कर ने अपने बयान में कहा कि मुझे नहीं लगता भारतीय क्रिकेट में महेन्द्र सिंह धोनी से बड़ा चेहरा कोई है। उन्होंने कहा कि सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी हैं, लेकिन मेरा मानना है कि महेन्द्र सिंह धोनी इन खिलाड़ियों से आगे निकल चुके हैं।

फैंस में धोनी के लिए अलग जुनून है

महेन्द्र सिंह धोनी को लेकर सुनील गावस्कर ने कहा कि जब महेन्द्र सिंह धोनी मैदान पर होते हैं तो फैंस का जोश देखने लायक होता है। मुझे नहीं लगता कि महेन्द्र सिंह धोनी के अलावा किसी अन्य खिलाड़ी के लिए फैंस में इतना जुनून होता है। महेन्द्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े चेहरे हैं। बहरहाल, सुनील गावस्कर का बयान तेजी से वायरल हो रहा है। इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी-अपनी राय दे रहे है।

1971 में सुनील गावस्कर ने किया डेन्यू

गौरतलब है कि सुनील गावस्कर भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे मशहूर बल्लेबाज है। सुनील अपने करियर में अभी तक 125 मैच खेले है। इस मैच में गावस्कर 10122 रन बनाया है। गावस्कर ने भारत के लिए 16 वर्षों तक मुख्य बल्लेबाज की भूमिका निभाई। गावस्कर का नाम सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के महान क्रिकेटर्स की लिस्ट में शामिल है। गावस्कर ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था।