Tv 24 Network: Best News Channel in India
Raja Raghuvanshi हत्याकांड में नया खुलासा, संजय वर्मा नाम के शख्स से फोन पर बात करती थी सोनम रघुवंशी
Wednesday, 18 Jun 2025 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk: Raja Raghuvanshi हत्याकांड में रोज नए-नए खुलासे हो रहे है। अब इस हत्याकांड में एक नई कड़ी जुड़ गई है। वहीं मेघालय पुलिस ने इंदौर में अपनी छानबीन का दायरा बढ़ाया है। तब उन्हें एक चौंकाने वाली जानकारी मिली कि सोनम संजय वर्मा नाम के शख्स से बात करती थी। सोनम की संजय वर्मा से 21 दिन में 232 बार बात हुई थी। पुलिस संजय वर्मा का भी पता लगाने में जुटी थी। लेकिन रात होते होते यह सामने आया कि असल में वह शख्स सोनम का प्रेमी राज कुशवाहा ही था।

राज ने बदला था अपना नाम

दरअसल, Raja Raghuvanshi  हत्याकांड में संजय वर्मा का नाम आने के बाद पूरे मामले में नया मोड़ आ गया था। इससे सवाल उठने लगे थे कि इस मर्डर केस में यह संजय वर्मा नाम का कौन शख्स आ गया है। बुधवार इस केस में नया खुलासा हुआ जिसमें संजय वर्मा नाम के शख्स की एंट्री हुई जो खूब चर्चा में रही। वहीं पुलिस भी इस बारे में छानबीन जारी रखी थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि असल में राज ने ही संजय वर्मा नाम से एक फर्जी सिम ली थी। राज संजय वर्मा नाम से ली गई फर्जी सिम से सोनम से बातें किया करता था।

कौन है संजय वर्मा?

जिस सिम या मोबाइल नंबर से राज सोनम से बात करता था, वह सिम फेक दिया था। मिली जानकारी के अनुसार, राज ने संजय वर्मा के नाम से सिम लिया गया था। इस तरह सामने आया कि संजय वर्मा असल में राज ही था। वहीं राजा की दोस्त की मानें तो सोनम शादी से पहले राजा को समय नहीं देती थी। वह उससे सिर्फ दिन में 10 मिनट ही बामुश्किल बात करती थी। अब राजा हत्याकांड की कड़ियां जोड़ने इंदौर आई मेघालय पुलिस ने बुधवार को सोनम और उसके बॉयफ्रेंड राज कुशवाह के घर पहुंची थी और और परिवार वालों का बयान दर्ज की थी।

राज ने संजय नाम से सिम खरीदा था

इस मामले में पुलिस ने बताया कि 21 दिनों में सोनम के नंबर पर संजय के नंबर से 232 बार कॉल किए गए थे। इस नंबर को सोनम ने सोनम बिट्टूनाम से सेव किया था। पुलिस ने जब यह नंबर ट्रू कॉलर पर देखा तो पता चला ये संजय वर्मा नाम से है। लेकिन बाद में राज की पोल खुल गई। ये राज ही था जिसने संजय नाम से सिम खरीदी थी।

राज की मां से किए सवाल

इस हत्याकांड को लव ट्राइएंगल के अलावा और कोई मकसद की वजह से नहीं किया गया है इस बात की जानकारी पुलिस लगा रही है। वहीं मेघालय पुलिस की टीम दो घंटे तक सोनम के मायके में रही। इसके बाद टीम राज कुशवाह के घर भी पहुंची। जहां उसकी मां चुन्नी देवी से आधे घंटे तक सवाल जवाब किए। मेघालय पुलिस ने सोनम और राज के परिजनों से पूछा कि दोनों के बीच कैसे रिश्ते रहे हैं? इसको लेकर कई सवाल पूछे गए।