Lucknow Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को बिहार के सिवान जिला पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बिहार को 6 हजार करोड़ की सौगात दी है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कामों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश ने बिहार के लोगों को तरक्की का सपना दिखाते हुए लॉन्चिंग पैड तैयार कराया है। बिहार के लिए बहुत काम हुआ, अभी और बहुत कुछ करना है।
PM Modi ने इस दौरान उन्होंने बिहारियों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग कठिन से कठिन परिस्थिति में काम करके दिखा देते हैं। वो कभी किसी अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं करते हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने RJD और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, पंजे और लालटेन वालों ने हमेशा बिहारियों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने की कोशिश की है।
इस दौरान PM Modi ने अपने हाल ही में किए तीन देशों की यात्रा का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि वो हाल ही में विदेश दौरे से लौटे हैं। विदेश दौरे पर उनकी दुनिया के बड़े देशों के नेताओं से मुलाकात हुई है। सभी भारत की तेज प्रगति से प्रभावित हैं। वह भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक रुप में केध रहे हबै। पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे में मैं ये कहने में बिल्कुल परहेज नहीं करूंगा कि देश को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में बिहार और बिहार के लोगों की बड़ी भूमिका है।
बता दें, बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव को देखते हुए पीएम मोदी लगातार बिहार दौरा कर रहे हैं। पीएम मोदी का यह दौरा 5वां है। आज पीएम मोदी सीवान पहुंचे थे। सीवान जिला बाहुबली शहाबुद्दीन का गढ़ माना जाता है। आज के दौरे के माध्यम से पीएम मोदी सिवान के साथ-साथ सारण और गोपालगंज की 24 विधानसभा सीटों पर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश की।