Lucknow Desk: बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले है। इसी बीच बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और RJD नेता Tejashwi Yadav ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल की उपलब्धियों पर सवाल उठाते हैं और सरकार को विफल बताए है।
Tejashwi Yadav ने पोस्ट में लिखा, बिहार में दो दशक से अधिक समय तक सत्ता में रहने के बावजूद नीतीश सरकार राज्य को बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कानून व्यवस्था के मामले में विकास की राह पर नहीं ला सकी। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की अधिकांश योजनाएं सिर्फ कागजों पर चल रही हैं और जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है।
बता दें, Tejashwi Yadav की इस पोस्ट पर लाखों लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। जिनमें अधिकांश ने उनकी बातों का समर्थन किया, तो वहीं कुछ यूजर्स ने इसे चुनावी रणनीति करार दिया है। कुछ ने यह भी कहा कि तेजस्वी को आलोचना के साथ समाधान भी प्रस्तुत करना चाहिए।
बहरहाल, Tejashwi Yadav का यह बयान ऐसे समय में आया है जब बिहार में आगामी विधानसभा को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाया है। उनकी पोस्ट को विपक्षी एकता की तैयारी और RJD की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जो नीतीश कुमार की छवि को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है।