Lucknow Desk : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखकर यमुना नदी में हो रहे अवैध रेत खनन पर गंभीर चिंता जताई है। इसमें उन्होंने अनुरोध किया है कि दिल्ली और उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे यमुना के क्षेत्र में अवैध रेत खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि अवैध खनन के चलते यमुना के तटबंध कमजोर हो रहे हैं, जिससे बाढ़ का खतरा भी पैदा होता है। इस मसले पर मुख्यमंत्री ने National Green Tribunal की चिंताओं से भी यूपी के सीएम को अवगत कराया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, अपने पत्र के माध्यम से सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना के तटीय इलाकों में हो रहे अवैध खनन पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को विस्तार से जानकारी दी है। रेखा गुप्ता ने कहा है कि यह अंतरराज्यीय प्रकृति का मुद्दा है, इसलिए अवैध रेत खनन पर प्रभावी रूप से रोक लगाने के लिए दिल्ली और यूपी की सरकारों के बीच एक समन्वित और संयुक्त enforcement mechanism बनाने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने यूपी के सीएम को जानकारी दी कि एनजीटी भी लगातार यमुना में रेत खनन पर चिंता व्यक्त करता रहा है। एनजीटी की ओर से लगातार कहा जा रहा है कि खनन कई प्रकार के दुष्प्रभाव ला रहा है, इसलिए इस पर जल्द रोक जरूरी है। रेखा गुप्ता के मतुबाकि, एनजीटी इस मसले पर पहले ही रेगुलेटरी एन्फोर्समेंट और और अंतरराज्यीय Co-ordination की बात कह चुका है। उन्होंने यूपी के सीएम से कहा है कि आपके सहयोग से हम इस समस्या का प्रभावी समाधान निकाल सकेंगे। साथ ही अनुरोध किया है कि Joint Interstate Demarcation के लिए वह अपने अफसरों को निर्देश दें, ताकि दोनों राज्यों के साझा प्रयासों से यमुना और आसपास के एरिया की रक्षा की जा सके। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विश्वास जताया है कि यूपी सरकार इस विषय को गंभीरता से लेगी और दोनों राज्यों के समन्वित प्रयास से यमुना को बचाने के लिए ज़रूरी कदम उठाए जाएंगे।