Tv 24 Network: Best News Channel in India
Tejashwi Yadav ने PM Modi और CM Nitish Kumar की AI से तस्वीर बनाकर लिखी यह बात!
Monday, 07 Jul 2025 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले है। चुनाव से पहले पक्ष-विपक्ष दल एक- दूसरे पर वार-पटवार कर रहे हैं। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने PM Modi और CM Nitish Kumar पर हमला बोला। तेजस्वी यादव ने अपने पिता लालू प्रसाद की तरह ही पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार की एआई इमेज का इस्तेमाल कर निशाना साधा। तेजस्वी ने दोनों नेताओं की तस्वीर शेयर कर लिखा कि प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी दोनों अपनी कुर्सी बचाने के लिए बिहार को बर्बाद कर रहे हैं।

PM Modi और CM Nitish Kumar के हाथ में पंपलेट

Tejashwi Yadav ने सीएम नीतीश कुमार के हाथ में एक पंपलेट दिखाया है। जिसमें लिखा- लूट, हत्या, चोरी, डकैती और भष्ट्रचार। बता दें, तेजस्वी यादव का कहना है कि नीतीश सरकार के राज में कानून व्यवस्था का हाल बेहाल है। राज्य में खुलेआम बलात्कार, हत्या और डकैती हो रही है। भ्रष्टाचार चरम पर है। इतना ही नहीं Tejashwi Yadav ने पीएम मोदी के हाथ में एक पंपलेट दिखाया। जिसमें लिखा- केंद्र की सत्ता बचा रहे हैं, बिहार को सता रहे हैं। यानी यहां Tejashwi Yadav का कहना है केंद्र की सत्ता बचाने के लिए पीएम मोदी बिहार की जनता को सता रहे हैं।

RJD सुप्रीमो लालू यादव ने PM Modi और CM Nitish Kumar पर साधा निशाना

RJD के सुप्रीमो लालू प्रसाद ने दो जुलाई को PM Modi और CM Nitish Kumar पर हमला बोला था। उन्होंने कृत्रिम मेधा यानी AI का इस्तेमाल किया। लालू यादव ने AI से PM Modi और CM Nitish Kumar की तस्वीर बनाई थी। यह तस्वीर डिलीवरी बॉय बनाई। जिसमें लिखा, बिहार की गलियों में दो डिलीवरी बॉय देखे गए हैं। इनमें से एक के बैग में अच्छे दिन और दूसरे के बैग में विशेष राज्य का दर्जा है। उन्होंने आगे तंज कसते हुए लिखा, 10 साल से डिलीवरी पेंडिंग है। लेकिन, अब ऑर्डर कंफर्म होने की बात कह रहे हैं। चुनाव के समय बिहार की गलियों में झूठे वादों की फ्री डिलीवरी करने वाले जुमलेबाज अब खूब घूमेंगे।

यह भी पढ़ें:- Tejashwi Yadav : तेजस्वी यादव EC पर भड़के, 'कंफ्यूज है चुनाव आयोग !