Tv 24 Network: Best News Channel in India
Gujarat के वडोदरा में टूटा ब्रिज, कई वाहन नदी में गिरे, तीन की मौत
Tuesday, 08 Jul 2025 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk: Gujarat के वडोदरा में भारी बारिश के बीच ब्रिज टूटने की बड़ी घटना सामने आई है। आणंद और वडोदरा को आपस में जोड़ने वाला महिसागर नदी पर गंभीरा ब्रिज बुधवार सुबह गिर गया। हादसे के समय पुल पर कई वाहन मौजूद थे, जो पुल के साथ ही नदी में बह गया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

पुल ढहने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, अब तक पुल पर मौजूद 5 गाड़ियां नदी में बह गईं। इस हादसे में 2 लोगों की मौत भी हो गई। वहीं कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। पुल टूट जाने की वजह से वडोदरा और आणंद के बीच संपर्क प्रभावित हुआ है। दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लगी है। पुलिस ने यातायात को डायवर्ट कर दिया है।

बता दें, गंभीरा पुल महिसागर नदी पर बना था, जो वडोदर और आणंद को आपस में जोड़ता था। आज सुबह अचानक से गंभीरा पुल टूट कर नदी में गिर गया। स्थानीय पुलिस और दमकल कर्मियों को इसकी सूचना दी गई। मौके पर दमकल कर्मियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन से 3 लोगों की जान बचाई। हालांकि इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। उनका दावा है कि दशकों पुराने पुल की मरम्मत के लिए बार-बार अनुरोध किया गया, लेकिन प्रशासन ने उसे नजरअंदाज कर दिया।