Tv 24 Network: Best News Channel in India
Delhi : कांग्रेस सांसद आर सुधा चेन स्नैचिंग का हुई शिकार, सुरक्षा पर उठे सवाल !
Sunday, 03 Aug 2025 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk : आजकल चेन स्नैचिंग, साइबर क्राइम जैसे मामले आसान बात हो गए हैं। आम आदमी तो इसका शिकार हो ही रहा हैं। लेकिन अब नेता मंत्री भी नहीं बच रहे हैं। ताजा मामला राजधानी दिल्ली के उच्च सुरक्षा वाले चाणक्यपुरी इलाके का जहां ये घटना हुई हैं। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। बता दे कि आर. सुधा रामकृष्णन तमिलनाडु के मयिलादुथुराई लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। जिनकी कीमती चेन छीनी ली गई। सांसद सुधा तमिलनाडु भवन में रहती हैं।आज सुबह जब वो वॉक पर निकली थीं तभी यह घटना हुई। घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है और जांच प्रक्रिया जारी है। सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील इस इलाके में हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

आर सुधा हैं पोस्ट ग्रेजुएट

बता दे कि आर सुधा का जन्म तमिलनाडु के गुम्मीडिपुंडी में 27 जुलाई 19सो सतहत्तर को हुआ। उनके पिता का नाम टीके रामकृष्णन और माता का नाम टीके आर भुवनेश्वरी है। वह पोस्ट ग्रेजुएट हैं। वे अविवाहित हैं और पेशे से एक वकील हैं। साथ ही साथ तमिलनाडु महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। उन्होंने साल 2024 के लोकसभा चुनाव में मयिला दुथुराई सीट से अपने प्रतिद्वंद्वी AIADMK के पी बाबू को हराया था। मरागथम चन्द्रशेखर के बाद आर सुधा इस सीट क्षेत्र से चुनाव जीतने वाली दूसरी महिला सांसद हैं।

अमित शाह को लिखा पत्र 
बता दे उन्होने इस घटना की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर दी। जिसमें उन्होंने बताया कि चाणक्यपुरी इलाके में पोलैंड दूतावास के पास आज सवेरे उनकी सोने की चेन छीन ली गई।  इस दौरान खुद को बचाने की कोशिश में उन्हें कुछ चोटें भी आईं हैं। गृह मंत्री अमित शाह से आर. सुधा ने अधिकारियों को अपराधी का पता लगाकर उनको गिरफ्तार किए जाने का निर्देश देने का आग्रह किया है।