Tv 24 Network: Best News Channel in India
PM Modi ने Shibu Soren को दी अंतिम विदाई, हेमंत सोरेन के छलके आंसू
Sunday, 03 Aug 2025 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और JMM के संस्थापक Shibu Soren का आज सोमवार की सुबह निधन हो गया। उन्होंने 18 साल की उम्र में दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में आखिरी सांस ली। Shibu Soren को झारखंड और देश के बड़े आदिवासी नेता के तौर पर पहचाना जाता है। उनको सम्मान से झारखंड में दिशोम गुरु कहा जाता था। उनके निधन पर देश के PM Modi  और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक व्यक्त किया। बता दें, Shibu Soren किडनी संबंधी समस्याओं के कारण एक महीने से ज्यादा समय से दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाज करा रहे थे। PM Modi और राष्ट्रपति मुर्मू ने सर गंगाराम अस्पताल जाकर Shibu Soren के अंतिम दर्शन किए। इसके साथ ही Hemant Soren को ढाढ़स बंधाया। उन्होंने कल्पना सोरेन को भी सांत्वना दी।

सर गंगाराम अस्पताल पहुंचे PM Modi की अस्पताल से कुछ फोटो सामने आई है। जिसमें वह भावुक Hemant Soren को ढांढस बंधाते दिख रहे हैं। हेमंत सोरेन हाथ जोड़कर PM Modi के साथ खड़े हैं। PM Modi ने उनके कंधे पर अपना हाथ रख लिया। Hemant Soren अपने आंसू नहीं रोक पाए। इस फोटो में PM Modi उन्हें सांत्वना देते दिख रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन को भी देखा जा सकता है।

इस दौरान PM Modi ने कहा कि Shibu Soren एक जमीनी नेता थे, जिन्होंने जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर समर्पण के साथ अपनी पहचान बनाई। वह खास तौर पर आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण के प्रति समर्पित थे। उन्होंने कहा कि उनका पूरा जीवन आदिवासी समुदाय के कल्याण के लिए समर्पित रहा, जिसके लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता Shibu Soren का निधन, कई दिनों से चल रहा था इलाज