Tv 24 Network: Best News Channel in India
लोकसभा में गूंजा Shubhanshu Shukla का नाम, अंतरिक्ष यात्रा पर हुई चर्चा
Sunday, 17 Aug 2025 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk:  भारतीय अंतरिक्ष यात्री Shubhanshu Shukla की ऐतिहासिक उपलब्धि पर संसद में विशेष चर्चा हुई। यह चर्चा भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम और विकसित भारत 2047’ की दिशा पर हुई। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष Om Birla ने कहा कि अंतरिक्ष यात्री Shubhanshu Shukla की अंतरिक्ष यात्रा और सुरक्षित वापसी न केवल एक सफल मिशन है, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है। वहीं, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि हर बच्चा Shubhanshu Shukla जैसा अंतरिक्ष यात्री बनने का सपना देखता है, पूरा देश उनकी अंतरिक्ष यात्रा का जश्न मना रहा है। हालांकि, अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री पर विशेष चर्चा SIR मुद्दे पर विपक्ष के विरोध के कारण पूरी नहीं हो सकी।

दरअसल, संसदीय कार्य मंत्री Kiren Rijiju ने विपक्षी दलों से लोकसभा में Shubhanshu Shukla को लेकर होने वाली चर्चा में भाग लेने का आग्रह किया है।

Kiren Rijiju ने सोशल मीडिया पोस्ट पर एक पोस्ट में कहा, हमारे नायक अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन Shubhanshu Shukla अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर सफल मिशन के बाद स्वदेश लौट आए हैं। संसद उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि और विकसित भारत की दिशा में भारत की बढ़ती अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं पर एक विशेष चर्चा के साथ उनका सम्मान करेगी।

Shubhanshu Shukla की ऐतिहासिक उपलब्धि

Shubhanshu Shukla ने नासा के Axiom-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर 25 जून से 15 जुलाई 2025 तक 18 दिन बिताए। इस दौरान उन्होंने कई वैज्ञानिक प्रयोग और कई आउटरीच सत्र आयोजित किए, जिससे भारतीय तिरंगे का मान बढ़ा है। बरहाल, Shubhanshu Shukla के आज शाम Prime Minister Narendra Modi से मिल सकते हैं और उनके घर लखनऊ जा सकते है। वहीं 22-23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह में भाग लेने के लिए उनके राजधानी लौटने की भी उम्मीद है।