Lucknow Desk: ग्रेटर नोएडा का निक्की मामला इस समय सुर्खियों में है। दरअसल, निक्की के ससुराल वालों ने दहेज के लिए जलाकर मार डाला। जिसके बाद पुलिस लगातार आरोपी पति Vipin को ढूंढ रही थी। फिलहाल, आज ग्रेटर नोएडा के सिरसा चौराहे के पास आरोपी Vipin का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। इस दौरान Vipin के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।
बता दें, Vipin पर पत्नी को जला कर मारने का आरोप है। मेडिकल कराने के दौरान उसने भागने की कोशिश की थी। ना वो पुलिस का सपोर्ट कर रहा था ना सही से जानकारी दे रहा था। पुलिस की जांच टीमें उसके परिवार के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए बनाई गई है।
पुलिस ने क्यों किया एनकाउंटर?
जानकारी के मुताबिक, आरोपी विपिन ने पुलिस की पिस्टल छीनकर फरार होने की कोशिश की, उसी दौरान पुलिस ने भागते हुए विपिन के पैर में गोली मारी और उसको दबोच लिया। घायल विपिन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेरिफेरल से 2 किलोमीटर पहले सिरसा चौकी एरिया में विपिन का एनकाउंटर हुआ है। कासना थाने के एसएचओ, सिरसा चौकी इंजार्च टीम में शामिल थे।
आरोपी विपिन ने कहा, मैने नहीं मारा है, मैने कुछ नहीं किया है। वो अपने आप मरी है। उसने आगे कहा, मियां बीवी में लड़ाई होती रहती है, इस बारे में मुझे कुछ नहीं कहना है। वहीं उसके रिश्तेदारों से जब बातचीत का गई तो उन्होंने कहा, उसके साथ बिल्कुल सही हुआ है गोली उसके पैर में नहीं उसके सीने पर मारनी चाहिए थी।
क्या है पूरा मामला?
बता दें, विपिन भाटी और उसका परिवार मृतका निक्की से दहेज की मांग करता रहता था। पत्नी के साथ मारपीट करता था। निक्की इस बारे में अपने परिवार से भी कुछ नहीं बताती थी। उसकी बहन की शादी भी उसी परिवार में हुई थी। विपिन पर आरोप है कि उसने पहले निक्की का बाल पकड़कर घसीटा और फिर उसके शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क दिया। फिर उसकी बहन और बेटे के सामने लाइटर से आग लगा दी।