Tv 24 Network: Best News Channel in India
धोखाधड़ी के बाद एक्ट्रेस Shilpa Shetty ने बंद किया अपना रेस्टोरेंट, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
Wednesday, 03 Sep 2025 00:00 am
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk: लगता है इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। कुछ समय पहले शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर धोखाधड़ी का आरोप लगा था। इसी बीच शिल्पा शेट्टी ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने आइकॉनिक रेस्टोरेंट, बास्टियन को बंद करने का ऐलान किया है। शिल्पा ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इसकी जानकारी दी है।

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, यह गुरुवार एक युग का अंत है क्योंकि हम मुंबई के सबसे आइकॉनिक डेस्टिनेशन में से एक, बास्टियन बांद्रा को अलविदा कह रहे हैं। एक ऐसा वेन्यू जिसने हमें अनगिनत यादें, ना भूलने वाली रातें और ऐसे पल दिए जिन्होंने शहर की नाइटलाइफ़ को शेप दिया, अब अपना फाइनल प्रणाम कर रहा है।

शिल्पा ने आगे लिखा, इस लीजेंडरी स्पेस का सम्मान करने के लिए, हम अपने सबसे करीबी संरक्षकों के लिए एक बेहद खास शाम की प्लानिंग कर रहे हैं। पुरानी यादों, एनर्जी और मैजिक से भरी एक रात, जिसमें बैस्टियन के साथ आखिरी बार जुड़ी हर चीज़ का जश्न मनाया जाएगा। बैस्टियन बांद्रा को अलविदा कहने के साथ ही, हमारा गुरुवार रात का रिचुअल आर्केन अफेयर अगले हफ्ते बैस्टियन एट द टॉप में जारी रहेगा, जो नए एक्सपीरियंस के साथ एक नए चैप्टर में इस लीगेसी को आगे बढ़ाएगा।

बता दें, बास्टियन बांद्रा, एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और रेस्टोरेंट मालिक रंजीत बिंद्रा का पार्टनरशिप में प्रोजेक्ट है। इसकी शुरुआत 2016 में की गई थी। यह रेस्टोरेंट मुंबई के 'हॉटस्पॉट' में शुमार था और यह अपने सी फूड के लिए फेमस है। 'बास्टियन बांद्रा' न केवल खाने के लिए बल्कि फिल्मी सितारों और बिजनेस जगत की हस्तियों के लिए मिलने-जुलने का अहम स्थल बन गया था।